Pawan Singh Kajal Raghwani Bhojpuri Song: वैलेंटाइन वीक की 7 फरवरी से शुरुआत हो चुकी है। चारों तरफ रोमांटिक गानों का दौर शुरू हो चुका है। इस खास वीक में बॉलीवुड को टक्कर देने के लिए भोजपुरी सिनेमा काफी एक्टिव हो गया है। भोजपुरी के बड़े स्टार्स के एक के बाद एक गाने रिलीज हो रहे हैं। इसी बीच पवन सिंह और काजल राघवानी का एक गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
पवन सिंह और काजल राघवानी की अपकमिंग फिल्म ‘मैंने उनको सजन चुन लिया’ के नए गाने ‘आरा के होठलाली लगवलु’ को अबतक 20 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। जबकि गाने को रिलीज के दिन ही 10 लाख व्यूज मिल गए थे। गाने को लाइक करने वालों की संख्या 36 हजार से भी ज्यादा है जबकि हजारों लोगों ने कमेंट कर पवन और काजल की जोड़ी की तारीफ की है। गाने को यू-ट्यूब चैनल DRJ Records Bhojpuri ने 5 फरवरी को वीडियो शेयर किया है। एक यजूर ने कमेंट बॉक्स में लिखा- पवन सिंह का गाना है तो हिट ही साबित होगा। वहीं एक अन्य यूजर लिखता है कि पवन सिंह एक बेस्ट सिंगर है और उनकी आवाज काबिलेतारीफ है।
वहीं दूसरी ओर पवन सिंह और अक्षरा सिंह का गाना ‘मार मार के नजरिया’ भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हालांकि फिल्म त्रिदेव का यह गाना काफी पुराना है, लेकिन वैलेंटाइन वीक के दौरान इसे काफी सुना जाता है। अक्षरा और पवन सिंह के रिश्ते की बात करें तो कुछ विवाद के चलते दोनों को एक साथ स्पॉट नहीं किया जाता है। जबकि भोजपुरी सिनेमा में अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी काफी पॉपुलर है। काजल और पवन सिंह को एक साथ ‘सरकार राज’ और ‘तेरे जैसा यार कहां’ जैसी भोजपुरी फिल्मों में भी देखा जा चुका है।