Pawan Singh Latest: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का हर एक गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है और जमकर सुना जाता है। पवन का नया भोजपुरी गाना ‘दुगो रखले बानी’ रिलीज हो गया है। यह गाना यूट्यूब पर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दो हफ्ते पहले रिलीज हुए इस गाने को‌ अबतक यूट्यूब पर 12 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

इस गाने में पवन के अलावा प्रियंका सिंह ने भी स्वर दिए हैं जबकि प्रकाश बारोद ने इस गाने को लिखा है। इस गाने का निर्देशन रवि पंडित और जीतू भोजपुरिया ने किया है। 4 मिनट 3 सेकेंड का यह गाना ‘एसआरके म्यूजिक’ नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। गाने को यूट्यूब पर जबरदस्त शेयरिंग और लाइक्स भी मिल रहे हैं।

पवन भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-पहचाने एक्टर और सिंगर हैं। इससे पहले भी उनके कई गाने जबरदस्त हिट हो चुके हैं। कुछ महीने पहले आया पवन सिंह का गाना ‘मीठा मीठा बथे कमरिया’ जबरदस्त हिट साबित हुआ था। पवन सिंह के इस गाने को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। इस गाने को ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी’ पर रिलीज किया गया था। 3 मिनट 55 सेकेंड का यह गाना जबरदस्त वायरल हुआ था । पवन सिंह के इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 119 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

‘लॉलीपॉप लागेलू’ गाने से पवन सिंह को मिली थी पहचान : भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को असली पहचान कुछ साल पहले आए गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ से मिली थी। यह गाना भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय गानों में से एक है। यह गाना इतना हिट हुआ है कि पश्चिमी उत्तरप्रदेश और हरियाणा के लोग भी इस गाने पर ठुमके लगाते नजर आते हैं। वेव म्यूजिक पर रिलीज हुए इस गाने ने लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

भाजपा के लिए प्रचार कर चुके हैं पवन सिंह : भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह राजनीति में बेहद सक्रिय रहे हैं। 2017 में पवन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली थी। 2019 लोकसभा चुनाव में पवन सिंह भाजपा के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करते हुए भी नजर आए थे।