Bhojpuri Video Song, Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का भोजपुरी गाना ढिबरी में रहुए ना तेल (Dhibari Me Rahue Na Tel) यूट्यूब पर काफी देखा जा रहा है। इस गाने में पवन सिंह के साथ निधि झा नजर आ रही हैं। दोनों स्टार्स के बीच जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री को देखने के लिए फैंस टूट पड़े हैं। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 74 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं वहीं 1 लाख 50 हजार से ज्यादा लोगों ने गाने को लाइक किया है।

गाने में पवन सिंह और निधी झा द्वारा काफी शानदार डांस किया गया है। निधि झा गाने में साड़ी पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं जिसके चलते आप एक पल भी खुद का ध्यान गाने से नही हटा पाएंगे। वहीं पवन सिंह भी काफी ज्यादा स्टाइलिश लग रहे हैं। इस सॉन्ग को वेब म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। ‘ढिबरी में रहुए ना तेल’ गाने को पवन सिंह और इंदु सोनाली ने गाया है। इसके बोल जाहिद अख्तर ने लिखे हैं। म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है। ये रोमांटिक सॉन्ग सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ‘क्रेक फाईटर’ का है।

बता दें कि लॉकडाउन के बीच पवन सिंह के कई गाने रिलीज हो चुके हैं। लॉकडाउन के बीच पवन सिंह के नए गाने कोई बात नही ओ बेवफा ‘नंबर ब्लॉक चल रहा है’ और ‘ये लड़की सही है’ रिलीज हुआ है जिसे दर्शकों ने काफी प्यार दिया है। ‘दूसर दुवार’ गाने की बात करें तो 3 मिनट के इस गाने में छोटे बाबा ने संगीत दिया है वहीं सुमीत चन्द्रवंशी ने गाने के बोल लिखे हैं।

हाल ही में पवन सिंह के एक और गाने की यूट्यूब पर काफी धूम थी। पवन सिंह का भोजपुरी गाना- 2 सौ के ककही रिलीज हुआ था जिसे पवन सिंह के फैंस ने काफी पसंद किया था। पवन सिंह के इस गाने पर काफी विवाद भी हुआ था और उनपर इस गाने के चोरी का आरोप भी लगा था। कई गायकों ने इस गाने पर अपनी दावेदारी पेश की थी। फिलहाल पवन सिंह अपने आरा के घर में समय काट रहे हैं। पवन सिंह ने आरा में ही अपना एक स्टूडियो भी खोला है। लॉकडाउन के बीच ही पवन सिंह एक के बाद एक कई गाने रिलीज कर रहे हैं।