“Pawan Singh Bhojpuri Song”: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और अभिनेत्री अक्षरा सिंह की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन जोड़ी मानी जाती है। इस जोड़ी की फिल्म का एक गाना इंटरनेट पर इन दिनों से तेजी से वायरल हुआ है। भोजपुरी गाना ‘दईया रे दईया’ इंटरनेट पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने को अब तक 98 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने के बोल और दोनों कलाकारों का डांस लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
यह गाना इन दोनों कलाकारों की फिल्म ‘धड़कन’ का है। यह फिल्म साल 2017 में पर्दे पर आई थी। इस फिल्म में पवन सिंह के अलावा अभिनेत्री अक्षरा सिंह और शिखा मिश्रा ने अभिनय किया था। एक्शन और रोमांस से भरपूर यह फिल्म हिट साबित हुई थी। खास बात यह है कि फिल्म के इस गाने को पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने ही गाया है। गाने के लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे जबकि म्यूजिक डायरेक्टर छोटे बाबा हैं।
देखें वीडियो:
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इन दोनों की फिल्में सफलता की गारंटी होती है। अक्षरा सिंह और पवन सिंह ने भोजपुरी की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में एक साथ काम किया है। इन फिल्मों में तबादला, सत्या, सरकार राज, त्रिदेव, ठोक देब, बजरंग, प्रतिज्ञा 2 काफी सफल साबित हुई थीं।
आपको बता दें कि हाल ही में पवन सिंह और अक्षरा सिंह का एक और गाना ‘लॉकर में जवानी’ इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था। इस गाने में दोनों कलाकार लंदन की सड़कों पर बेहतरीन डांस करते हुए नजर आए थे।
देखें वीडियो: