Bhojpuri Holi Song: भोजपुरी गानों की धुन हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर देती हैं। पार्टी हो या कोई त्यौहार या फिर कोई सेलिब्रेशन भोजपुरी गाने बर जश्न में तड़का लगा देते हैं। वहीं अब जैसे जैसे होली का त्यौहार नजदीक आ रहा है वैसे वैसे ही होली से जुड़े भोजपुरी गाने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इसी कड़ी में अब भोजपुरी स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह का एक गाना सामने आया है जो हर किसी को होली को और भी ज्यादा रंगीन बना सकता है। पवन सिंह और अक्षरा की जोड़ी हमेशा से ही ऑनस्क्रीन लोकप्रिय जोड़ियों में शुमार रही है। इस जोड़ी का हर गाना ही सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जाता है।
ये है गाना: वहीं इस गाने की बात करें तो पवन सिंह और अक्षरा सिंह के एलबम ‘हीरो के होली’ का एक सुपरहिट भोजपुरी होली गाना ‘हमहूं सयान बानी तुहु सयान’ इन दिनों यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। अक्षरा और पवन सिंह के गानों के बिना ऐसे भी होली अधूरी लगती है।
इस गाने के वीडियो में हमेशा की तरह पवन सिंह और अक्षरा सिंह का रोमांस कातिलाना है। इस गाने के वीडियो में दोनों को रंगों से सराबोर होकर एक दूसरे के साथ मस्ती करते आप देख सकते हैं। गाना इनता शानदार है कि तमाम लोग इसे बार बार प्ले कर रहे हैं। गाने को अभी तक 19 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। इसके साथ ही इस गाने को अभी तक 60 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिले हैं।
पवन सिंह और अक्षरा का रिलेशन: भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह 9 सालों से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। अपने को-स्टार पवन सिंह के साथ उन्होंने ना सिर्फ कई फिल्में की हैं, बल्कि दोनों काफी वक्त तक रिलेशनशिप में भी रहे हैं। साल भर पहले जब पवन सिंह ने तीसरी शादी की, तब से अक्षरा ने उनसे रिलेशनशिप तोड़ दीं। इससे पहले अक्षरा और पवन अपने रिलेशन को लेकर ही छाए रहते थे।