भोजपुरी एक्ट्रेस डिंपल सिंह (Dimple Singh) अपनी अदाओं को लेकर चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ म्यूजिक वीडियोज करती हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों की ओर से काफी पसंद किया जाता है। इनकी जोड़ी कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी पावरस्टार प्यार लुटाने में कोई कमी नहीं छोड़ती हैं। इसकी वजह से यूजर्स अक्सर इनके रिलेशन के बारे में भी पूछते रहते हैं। इसी बीच अब उनकी कुछ फोटोज सामने आई है, जिसमें वो दुल्हन के गेटअप में नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस डिंपल सिंह (Dimple Singh) की लेटेस्ट फोटोज एक्टर प्रिंस सिंह राजपूत (Prince Singh Rajput) और पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस पायस पंडित के साथ सामने आई है, जिसमें वो उनके साथ मंडप में पोज देते हुए नजर आ रही हैं। प्रिंस दूल्हे के गेटअप में नजर आ रहे हैं और एक्ट्रेस दुल्हन के गेटपअप में दिख रही हैं। इसमें इनकी जोड़ी देखते ही बन रही है। अब ऐसे में सवाल ये है कि आखिर मामला क्या है? चलिए वो भी बताते हैं। दरअसल, मामला कुछ ऐसा है कि डिंपल सिंह अपकमिंग फिल्म (Bhojpuri Film) ‘बोले चूड़ियां बोले कंगना’ (Bole Chudiya Bole Kangana) में नजर आने वाली हैं। इसमें भोजपुरी के बाहुबली कहे जाने वाले प्रिंस एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं। इसकी शूटिंग वाराणसी में की जा रही है।

Photo- PR

भोजपुरी फिल्म ‘बोले चूड़ियां बोले कंगना’ के निर्माता गौतम शाह और लोकेश मिश्रा हैं, जिन्होंने इसके पहले कई बड़ी फिल्मों का निर्माण किया है। इस मूवी के डायरेक्टर मनोज ओझा हैं। उन्होंने लंबे समय के बाद इस फिल्म में निर्देशन की कमान संभाली है। इसके गीतकार सरविंद मल्हार हैं। मूवी की अगर स्टारकास्ट की बात की जाए तो इसमें प्रिंस सिंह राजपूत और डिंपल सिंह के अलावा पायस पंडित, जे नीलम, जेपी सिंह, सोनिया मिश्रा, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव और रवि रंजन जैसे सेलेब्स भी लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं।

पवन सिंह से जुड़ चुका नाम

आपको बता दें कि डिंपल सिंह का नाम एक नहीं बल्कि कई बार पवन सिंह से जुड़ चुका है। हालांकि, एक्ट्रेस की ओर से अपने रिश्ते को लेकर कभी भी कुछ नहीं कहा गया है। इनके रिलेशन की खबरें इस वजह से भी आने लगीं कि वो पावरस्टार के साथ हर इवेंट और पार्टी में दिखने लगीं। यहां तक कि दोनों ने साथ में लगातार कई म्यूजिक वीडियोज में काम किया। साथ ही सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस ने पवन सिंह के साथ फोटोज शेयर कीं। उसी बीच पवन का वाइफ ज्योति से लेकर काफी विवाद रहा। इस वजह से यूजर्स अक्सर सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठाते रहे। लेकिन एक्ट्रेस की ओर से कभी कुछ कहा नहीं गया है।