आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री और साउथ सिनेमा के दमदार एक्टर पवन कल्याण (Pawan Kalyan) के बेटे को लेकर बीते दिन खबर सामने आई थी कि सिंगापुर में हादसे का शिकार हो गया था। उनका बेटा आग की चपेट में आ गया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद पवन की वाइफ अन्ना ने मन्नत मांगी थी कि अगर उनका बेटा ठीक हो जाएगा तो वो अपने बालों का दान करेंगी। बीते दिन ही साउथ एक्टर का बेटा घर सही सलामत लौट आया है। ऐसे में अब मन्नत पूरी होने पर अन्ना कोनिडेला ने अपने बालों को तिरुमाला मंदिर में दान कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर बाल्ड लुक में उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।

पवन कल्याण के बेटे मार्क शंकर सिंगापुर में एक समर कैंप में गए थे। वहां पर 8 अप्रैल को आग लग गई थी। इस हादसे में मार्क के हाथ और पैर जल गए थे। लेकिन, अब वो ठीक हैं। अन्ना ने बेटे की सलामती की दुआ मांगी थी। अब उनकी दुआ और मन्नत तिरुमाला मंदिर में पूरी हुई तो उन्होंने मन्नत को पूरी किया है। जनसेना पार्टी ने अन्ना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसे शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘अन्ना ने परंपरा को ध्यान में रखते हुए पद्मावती कल्याण कट्टा में अपने बाल अर्पित किए। उन्होंने अनुष्ठान में भी भाग लिया। अन्ना ने रीति-रिवाजों का पालन करते हुए अपने बाल दान किए। उन्होंने भगवान का धन्यवाद किया कि उनका बेटा ठीक हो गया है।’

रूस की रहने वाली हैं अन्ना, 2013 में पवन कल्याण से की थी शादी

बहरहाल, अगर अन्ना लेजनेवा और पवन कल्याण की शादी की बात की जाए तो दोनों ने साल 2013 में शादी के बंधन में बंधे थे। अन्ना रूस की रहने वाली हैं और वो पेशे से एक मॉडल हैं। अन्ना से पवन कल्याण ने तीसरी शादी की है। उनके दो बच्चे हैं। अन्ना की बाल्ड लुक वाली तस्वीरें इस बात का सबूत हैं कि वो आस्था में काफी विश्वास रखती हैं। साथ ही परंपराओं को भी फॉलो करती हैं। इसके लिए सोशल मीडिया पर उनकी काफी तारीफें हो रही हैं।

वक्फ बिल के खिलाफ थलापति विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, दायर की याचिका