Pavitra Punia experienced a wardrobe malfunction: टीवी एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस’ में नजर आ चुकीं पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) बीते दिनों एजाज खान के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर चर्चा में थीं। दोनों पिछले 3 सालों से लिव इन में भी रह रहे थे। ऐसे में अब वो एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इसकी वजह इनकी पर्सनल लाइफ नहीं बल्कि एक डरावनी घटना है, जिसका वो हाल ही में शूटिंग के दौरान शिकार हो गई थीं। उनके साथ कुछ समय पहले ही ‘इश्क की दास्तां-नागमणि’ की शूटिंग के दौरान हादसा हो गया था। वो जंगल में एक सीन शूट करते हुए गिर गई थीं और उनके ब्लाउट का हुक टूट गया था। इसका जिक्र उन्होंने खुद किया है।

दरअसल, 37 साल की पवित्रा पुनिया ने हाल ही में ई-टाइम्स से खास बातचीत की है। उन्होंने उस हादसे के बारे में बताया जब वो ‘इश्क की दास्तां-नागमणि’ की शूटिंग कर रही थीं। इस दौरान जंगल में भागते हुए उन्हें एक सीन शूट करना था। इस दौरान एक्ट्रेस ऊप्स मोमेंट का शिकार हो जाती हैं। उनके ब्लाउट के हुक्स टूट जाते हैं। इस पर उन्होंने अब अपना रिएक्शन दिया है। पवित्रा पुनिया ने बताया कि इस हादसे के बाद वो कुछ मिनट के लिए डर गई थीं। उनके ब्लाउज का स्टैप खुला तो वो नीचे गिर गई थीं। जबकि उन्हें लगा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था।

अपने कपड़ों को लेकर क्या बोलीं एक्ट्रेस?

पवित्रा पुनिया ने आगे कहा कि उस समय वो यही सोच रही थीं कि कहीं कुछ दिख तो नहीं गया? कुछ समय के लिए वो एकदम नम्ब हो गई थीं। उन्होंने कभी भी ऐसा कुछ एक्सपेक्ट नहीं किया था। ये उनके लिए एक ऐसी फीलिंग थी, जिसे कभी भी शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। उन्होंने इस हादसे को डरावना बताया। घटना की वजह को लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि ये इसलिए हुआ क्योंकि वो अलग तरह के ब्लाउज और साड़ी पहनती हैं। उन्होंने माना कि उनके ब्लाउज काफी हॉट दिखने वाले होते हैं। उनका मानना है कि जब भी वो किसी सीन में होती हैं तो उसके साथ न्याय करती हैं। पवित्र कहती हैं कि अगर वो किसी में वैम्प बनी हैं तो स्क्रीन पर उन्हें हॉट और सेक्सी दिखना चाहिए।

पवित्र पुनिया ने किया खुलासा

पवित्रा पुनिया ने ब्लाउज को लेकर खुलासा किया था कि उन्होंने उस दिन जो ब्लाउज पहना था उसमें एक ही हुक था। उस समय उनका वजन भी थोड़ा बढ़ा हुआ था। एक्ट्रेस ने ढाई किलो वजन पुट ऑन किया था। इसलिए उन्हें पहले ही लगा था कि कुछ होने वाला है। पवित्रा को इस बात की खुशी है कि ब्लाउज फटने के बाद भी कुछ दिखा नहीं। वहां मौजूद पूरी युनिट ने उनकी मदद की। हुक टूटने के बाद सभी लोग चिल्लाने लगे थे कि कैमरा बंद करें। उनकी टीम उनके लिए काफी सपोर्टिव रही।

बॉयफ्रेंड से अलग हुईं पवित्रा पुनिया

पवित्रा पुनिया, एजाज खान से अलग हो गई हैं। उन्होंने 11 साल बॉयफ्रेंड से रिश्ता तोड़ दिया है। जबकि उनकी शादी की चर्चा जोरों पर थी और इनके अलग होने की खबर ने सभी को शॉक्ड कर दिया है। ब्रेकअप की खबरों पर एक्ट्रेस ने रिएक्शन देते हुए कहा था कि वो अभी अपने परिवार का ख्याल रख रही हैं और अपने करियर पर ध्यान देना चाहती हैं। पवित्रा ब्रेकअप को लेकर कहा था कि उन्होंने रिश्ते के बारे में बहुत कुछ सुना है और ये सच भी हो सकता है। उन्हें नहीं पता। आपको बता दें कि एजाज खान और पवित्र पुनिया को ‘बिग बॉस 14’ में देखा गया था, जहां उनका प्यार परवान चढ़ा था। दोनों 3 सालों से लिव इन में रह रहे थे।