Pathaan Controversy: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ के पहले गाने ‘बेशरम रंग’ ने रिलीज होते ही कॉन्ट्रोवर्सी क्रिएट कर दी है, दीपिका पादुकोण की बिकिनी के रंग पर बवाल मचा हुआ है, लोगों का कहना है कि दीपिका पादुकोण को भगवा कलर बिकिनी क्यों पहनाई गई है।

इस बीच सीबीआई के पूर्व निदेशक एम नागेश्वर राव ने दीपिका पादुकोण के साथ उनके पति रणवीर सिंह पर भी निशाना साधा है।

एम नागेश्वर ने क्या लिखा है?

सीबीआई के पूर्व निदेशक एम नागेश्वर ने ट्वीट करते हुए लिखा है- ‘किस तरह के पति होते हैं, जो चंद पैसों के लिए अपनी पत्नी का सार्वजनिक उत्पीड़न कराते हैं, और इस तरह की चीजों के लिए अलाउ करते हैं?’

बस फिर क्या था, इस ट्वीट के बाद लोग भड़क गए और उन्हें ही ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस मामले में अब फिल्ममेकर ओनिर का ट्वीट भी आया है।

ओनिर ने लगाई क्लास

ओनिर लिखते हैं- ‘छी.., बीमार मानसिकता। “अनुमति देता है” “बर्दाश्त करता है” जैसे शब्दों के प्रयोग से पता चलता है कि वह पुरुषों के उस जमात से संबंधित है जो सोचते हैं कि पति महिलाओं का मालिक है और केवल एक वल्गर मानसिकता ही इस तरह का असेंबल बना सकती है। रिटायर हो गए हैं और अब तस्वीरों को जूम करके नफरत फैलाने के अलावा कोई काम नहीं है।’

जबसे पठान का गाना बेशरम रंग रिलीज हुआ है सोशल मीडिया पर बवाल मचा पड़ा है। हर कोई अपनी राय दे रहा है।

शाहरुख खान का वीडियो वायरल

इस बीच शाहरुख खान का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जहां उन्होंने कहा है- ‘दुनिया कुछ भी कर ले। मैं, आप लोग और दुनिया में जितने भी पॉजिटिव लोग हैं, जिंदा हैं।’