Parveen Babi: गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री परवीन बाबी का 70 के दशक में बोलबाला था। 1974 में अमिताभ बच्चन के साथ आई ‘मजबूर’ ने उन्हें बॉलीवुड में ग्लैमरस एक्ट्रेस के तौर पर स्थापित कर दिया था। इस फिल्म में अमिताभ और परवीन बॉबी की स्क्रीन जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया। बोल्ड और खूबसूरत होने के चलते उनका कई लोगों से अफेयर की सूर्खियां बनीं। उनकी अफेयर की लिस्ट लंबी है। फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट से लेकर कबीर बेदी, डैनी और कई फिल्मों में को-स्टार रहे अमिताभ बच्चन तक का नाम उनके साथ जोड़ा गया।
मालूम हो कि 1976 से 80 के बीच वे फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस की लिस्ट में दूसरे नंबर पर थीं। उनकी अमिताभ बच्चन के साथ की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में भी दीं। लोग खूबसूरत जोड़ी मानते थे लेकिन खुद परवीन बॉबी अमिताभ को खूबसूरत नहीं मानतीं थीं। शेखर कपूर के साथ उनके शो ‘सिंपली शेखर’ में परवीन ने इस बात का जिक्र किया था कि अमिताभ खूबसूरत नहीं हैं।
दरअसल 2001 में जी टीवी पर शेखर का एक रिएलिटी शो आता था। उसी शो के एक एपिसोड में में परवीन बॉबी आईं थीं। परवीन से जब शेखर सवाल करते हैं कि सदी का सबसे बड़ा जोक क्या है? शेखर के इस सवाल पर परवीन कहती हैं कि, ‘सदी का सबसे बड़ा जोक है सदी के कलाकार के लिए नामांकित पुरस्कार में माइकल जैक्सन, मर्लिन ब्रांडो, एल्विस प्रिस्ले, सर लॉरेंस को पीछे छोड़ते हुए अमिताभ का चुना जाना।’
‘और इससे भी बड़ा जोक था शताब्दी के 10 खूबसूरत भारतीयों में अमिताभ बच्चन को नामांकित किया जाना। उनका सम्मान देखते हुए मैं इतना ही कहूंगी कि वे एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं खूबसूरती के लिए नहीं।’ परवीन अमिताभ की खूबसूरती को लेकर कहती हैं कि, ‘ऐसे बहुत से लोग हैं जो वाकई में खूबसूरत हैं। देवआनंद, फिरोज खान, शम्मी कपूर, शशि कपूर, ऋषि कपूर, राजकपूर, और धर्मेंद्र तो हैं ही। और भी काफी हैं। यही नहीं परवीन ने कहा कि अमिताभ से ज्यादा खूबसूरत संजय गांधी लगते हैं।’ आज परवीन बॉबी का बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 4 अप्रैल 1949 को जूनागढ़ में हुआ था।
और भी (ENTERTAINMENT NEWS) पढ़ें