Parmanu box office collection: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की फिल्म ‘परमाणु’ दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म में जॉन के अलावा डायना पेंटी भी हैं। दोनों ही एक्टर फिल्म में जांबाज आर्मी ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म ने अपने पहले दिन ठीक ठाक कमाई की। दरअसल, आईपीएल 2018 का सेमी फाइनल होने के चलते फिल्म के दर्शकों पर असर देखने को मिला। वहीं उम्मीद जताई गई कि आने वाले शनिवार और रविवार को फिल्म बेहतरीन प्रदर्शन कर सकती है।
फिल्म ने शुक्रवार को 4.82 करोड़ रुपए कमाए। शनिवार को फिल्म ने 7.64 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके चलते फिल्म का टोटल कलेक्शन हो गया है- 12.46 करोड़ रुपए का। रविवार को फिल्म की कमाई का आंकड़ा कितना रहा। इसको जानने के लिए थोड़ा सब्र करना जरूरी है। तरण आदर्श फिल्म की तारीफ करते हुए कहते हैं कि परमाणु की कमाई में 58.51 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है। फिल्म का शुरुआती सफर थोड़ा डगमगाता था। लेकिन फिल्म इतनी अट्रैक्टिव है जिसे देखने के लिए लोग सिनेमाघरों तक पहुंच रहे हैं। ऐसे में फिल्म कमाई के मामले में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। बता दें, ये फिल्म 25 मई को रिलीज हुई है।
Solid word of mouth catches up… SUPERB 58.51% growth for #Parmanu on Day 2… Biz is likely to be affected today [evening onwards] due to IPL finals… A strong hold on Mon could make up for revenue loss… Fri 4.82 cr, Sat 7.64 cr. Total: ₹ 12.46 cr [1935 screens]. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 27, 2018
जॉन के प्रोडक्शन की इस लेटेस्ट फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श ने इस फिल्म को वनवर्ड रिव्यू में आउटसटैंडिंग कहा है। इतना ही नहीं तरण ने तो फिल्म को स्टैंडिंग ओविएशन दिया है। बता दें, फिल्म देश भर में 1935 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। ओवरसीज 270 और वर्ल्ड वाइड 2205 स्क्रीन्स पर फिल्म रिलीज हुई। फिल्म को तरण आदर्श ने 4 स्टार्स दिए हैं। फिल्म को हिंदी सिनेमा की अब तक की बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जा रहा है।