Parineeti Chopra Upcoming Film The Girl On The Train: परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म The Girl On The Train की शूटिंग लंदन में कर रही हैं। वहीं एक्ट्रेस ने फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया है। The Girl On The Train में परिणीति का डरावना अवतार देखकर फैन्स शॉक्ड हैं। सोशल मीडिया पर परिणीति की फिल्म के फर्स्ट लुक को देखकर फैन्स अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं।
परिणीति ने इंस्टाग्राम पर फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए लिखा- ‘मैंने इसके पहले ऐसा कुछ नहीं किया। सबसे मुश्किल कैरेक्टर जिसे मैंने अपनी लाइफ में अदा किया है।’ एक तस्वीर में परिणीति बाथटम में बैठी हुई नजर आ रही हैं। माथे पर ऐसा लग रहा है कि किसी चीज से उन पर वार किया गया है। तस्वीर में परिणीति काफी सहमी और शॉक्ड लग रही हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में परिणीति चोपड़ा गुस्से में नजर आ रही हैं। इस फोटो में भी परिणीति के सिर पर चोट का निशान है।
#TheGirlOnTheTrain #FirstLook pic.twitter.com/Tet3gQvBdy
— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) August 21, 2019
फिल्म के फर्स्ट लुक को देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- फर्स्ट लुक ही इतना गंदा। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- तुम बहुत डरावनी लग रही हो। एक यूजर ने लिखा- फिर से हॉलीवुड से कॉपी किया। खुद की कोई स्टोरी ही नहीं लिखते हैं। पूरा टाइम तो हिंदू, हिंदुस्तान को नीचा दिखाने में जाता है। वहीं एक ट्विटर यूजर ने लिखा- अब डर लगने लगा है तुम्हारी शक्ल से। वहीं कुछ यूजर्स ने परिणीति के लुक की तारीफ करते हुए इस फिल्म को उनके करियर की सबसे शानदार फिल्म भी बताया है।
[bc_video video_id=”6074721217001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
बता दें कि पॉल हॉकिन्स के मशहूर उपन्यास ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ पर इसी नाम से फेमस हुईं एमिली ब्लंट की फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ की हिंदी रीमेक है। रिभु दासगुप्ता के निर्देशन में बन रही फिल्म में अदिति राव हैदरी, कीर्ति कुल्हारी और अविनाश तिवारी जैसी सितारे भी हैं। करियर की बात करें तो परिणीति ‘संदीप और पिंकी फरार’ में अर्जुन कपूर, ‘भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया’ और सायना नेहवाल की बायोपिक में नजर आएंगी।
(और Entertainment News पढ़ें)