बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पिछले काफी समय से अपने रिश्ते और शादी को लेकर चर्चा में थे। दोनों ने मई 2023 में सगाई कर रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था, जिसके बाद फैंस इनकी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड थे। वो इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसी बीच कपल की वेडिंग सेरेमनी और सभी डिटेल्स भी सामने आ गई हैं। दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग कर रहे हैं। इनकी शादी का फंक्शन राजस्थान के होटल लीला पैलेस में होगा।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की सभी तैयारियां हो चुकी हैं। कपल इसी महीने यानी कि 24 सितंबर को सात फेरे लेगा। साथ ही इसी दिन ही शादी के बाद रिसेप्शन भी किया जाएगा। शादी की रस्में 23 सितंबर को शुरू हो जाएंगी। एक्ट्रेस ने शादी से पहले के अपने सभी वर्क कमिटमेंट पूरे कर लिए हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ की शूटिंग भी करीब-करीब पूरी हो चुकी है। अब बताया जा रहा है कि वो जल्द ही उदयपुर के लिए रवाना होंगी। फिलहाल, इन दिनों वो अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।
सोशल मीडिया पर एक कार्ड वायरल हो रहा है, जिसे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का बताया जा रहा है। इसके मुताबिक, 23 सिंतबर को सुबह 10 बजे परिणीति की चूड़ा सेरेमनी है फिर 24 सितंबर को दोपहर 1 बजे ताज लेक पैलेस में राघव चड्ढा की सेहराबंदी निश्चित की गई है। वहीं, दोपहर 2 बजे ताज लेक पैलेस से बारात निकाले जाने का प्लान बनाया गया है। इसके बाद लीला पैलेस में 3:30 बजे जयमाला कार्यक्रम आयोजित होगा और शाम 4 बजे फेरे होंगे। शाम साढ़े 6 बजे एक्ट्रेस विदाई हो जाएगी और 24 की ही रात को साढ़े 8 बजे कोर्टयार्ड में एक रिसेप्शन भी रखा गया है। इसके बाद 30 सितंबर को चंडीगढ़ के होटल ताज में रिसेप्शन रखा गया है।
परिणीति-राघव की पुरानी है दोस्ती
इसके अलावा अगर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की बात की जाए तो दोनों दोस्ती काफी पुरानी है। दोनों ने साथ में इंग्लैंड में पढ़ाई की है। एक्ट्रेस ने मैनेचेस्टर बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है और राघव चड्ढा लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़े हैं। दोनों को ही इंग्लैंड में भारत UK आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। अब दोनों एक-दूसरे को पहले से ही जानते थे। इसकी वजह से साल 2022 में नजदीकियां बढ़ी थी। उन दिनों एक्ट्रेस पंजाब में फिल्म ‘चमकीला’ की शूटिंग कर रही थीं। तब राघव उनसे मिलने के लिए फिल्म के सेट पर जाया करते थे।