बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में हैं। पिछले कुछ दिनों से उनका नाम आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ जुड़ रहा है। ऐसे में आज वो दोनों सगाई भी करने जा रहे हैं। लेकिन इनकी ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है और परिणीति समेत प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) तक दिल्ली उनकी सगाई अटेंड करने के लिए पहुंच गई हैं। बताया जा रहा है कि वो दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित कपूरथला हाउस में सगाई करेंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि राघव से पहले उनका नाम कई एक्टर्स संग जुड़ चुका है? तो चलिए इस मौके पर आपको उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बताते हैं।

परिणीति चोपड़ा-अर्जुन कपूर

परिणीति चोपड़ा की जब भी रिलेशनशिप की बात आती है तो इस लिस्ट में उनका नाम सबसे पहले अर्जुन कपूर के साथ जुड़ता है। दोनों एक्टर्स ने साथ में डेब्यू किया था। इनकी पहली फिल्म ‘इश्कजादे’ थी। इसमें दोनों की जोड़ी सभी का ध्यान खींचा था। यहीं से उनकी जोड़ी हिट हुई थी। इसके बाद बी-टाउन में इनके रिश्ते की चर्चा ने जोर पकड़ लिया था। हालांकि, दोनों एक-दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताया था।

परिणीति चोपड़ा-आदित्य रॉय कपूर

अर्जुन कपूर के बाद परिणीति चोपड़ा का नाम आदित्य रॉय कपूर के साथ जुड़ा। दोनों फिल्म ‘दावत-ए-इश्क’ में नजर आए थे। इनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। मगर ऑफस्क्रीन इनके अफेयर की चर्चा ने जोर जरूर पकड़ लिया था। कहा जाता है कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। लेकिन परिणीति और आदित्य ने कभी भी अपने रिश्ते पर बात नहीं की।

परिणीति चोपड़ा-उदय चोपड़ा

वहीं, इसके साथ ही परिणीति की नजदीकियों की खबरें उदय चोपड़ा के साथ भी आ चुकी हैं। रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि फिल्म के सेट पर दोनों को लेकर खबरें आई थीं। उदय और परिणीति काफी वक्त तक साथ रहे थे। हालांकि, बाद में इनके अफेयर की खबरें आनी बंद हो गई थी। इसके बाद हाल फिलहाल से उन्हें राघव चड्ढा के साथ स्पॉट किया जाने लगा और दोनों अपने रिश्ते पर भी मुहर लगाने जा रहे हैं।