बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अगस्त में प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की। दिवाली के लिए एक्ट्रेस बीते दिन दिल्ली आई और आज दोपहर में एक्ट्रेस को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक्ट्रेस के प्रशंसक खुशखबरी को जानने के लिए बेसब्र थे। आखिरकार अब कपल ने गुड न्यूज शेयर कर दी है।
परिणीति चोपड़ा ने बेटे को जन्म दिया है। राघव चड्ढा और परिणीति के घर नन्हे मेहमान का स्वागत हो चुका है। एक्ट्रेस ने अपने बेटे के आने की खुशखबरी में एक पोस्ट इंस्टाग्रम पर शेयर किया।
फैंस समेत बॉलीवुड सितारों ने एक्ट्रेस को बधाई देनी शुरू कर दी है। एक्ट्रेस की पोस्ट पर प्रशंसक और पॉपुलर सितारों ने रिएक्ट करना शुरू कर दिाय है। सभी कपल को इस दिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। छोटी दीपावली के दिन राघव-परिणीति के घर खुशियों ने दस्तक दी है।
बी टाउन की पॉपुलर एक्ट्रेस अब मां बन चुकी हैं। इस खुशी को साझा करते हुए उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘वो आखिरकार आ गया! हमारा बेटा और अब हम सच में याद भी नहीं कर पा रहे कि उसके आने से पहले की जिंदगी कैसी थी? बांहें भरी हैं, लेकिन दिल उससे भी ज्यादा भरे हुए हैं।
अब हमारे पास सब कुछ है…’
एक्ट्रेस ने अगस्त महीन में अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा से सितंबर 2023 में शादी की। इन दिनों कपल अपने पहले बच्चे को दुनिया में लाने की तैयारी में लगे हुए हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह जल्द मां बनने वाली हैं। फाइनली अब उन्होंने बेबी बॉय को जन्म दे दिया है।