Paras Chhabra-Mahira Sharma Relation: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ में अक्सर जोड़ियां बनती और बिगड़ती हैं। कुछ जोड़ियां अपने रिश्ते को नाम दे पाती हैं तो कुछ पहले ही अलग हो जाते हैं। इसी में से एक जोड़ी सीजन 13 की रही है। वो कोई और नहीं पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा थे। शो में दोनों की अच्छी बॉन्डिंग देखने के लिए मिली, जिनका रिश्ता शो से बाहर आने के बाद प्यार तब्दील हो गया था। दोनों करीब 4 साल तक एक साथ रहे। फिर, 2023 में दोनों अलग हो गए। अब इसी बीच पारस ने अपने और माहिरा के रिश्ते और ब्रेकअप पर खुलकर बात की है। उन्होंने पहली बार चुप्पी तोड़ी है।

दरअसल, पारस छाबड़ा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में माहिरा शर्मा संग ब्रेकअप बात की है। उन्होंने इस दौरान कहा कि वो रिलेशनशिप में थे। सबकुछ अच्छा चल रहा था। सब बढ़िया था। उनका मानना है कि जब तक उनका ऊपर वाले ने साथ रहना लिखा था तब तक वो साथ रहे। एक्टर का मानना ये भी है कि हर किसी की लाइफ में अच्छा और बुरा होता है। वो मानते हैं कि एक्स कपल एक-दूसरे के लिए कम्पैटिबल नहीं था। पारस ये भी कहते हैं कि माहिरा के साथ उनका फ्यूचर भी नहीं है।

टीवी एक्टर पारस छाबड़ा का माहिरा के साथ अपने रिश्ते को लेकर मानना है कि कुछ समय के लिए उनका साथ रहना ठीक था मगर, फ्यूचर के लिए कम्पैटिबिलिटी नहीं है। ब्रेकअप को लेकर एक्टर का कहना था कि जब इनके रिश्ते का अंत हुआ तो दोनों ने आराम से बैठकर इस पर बात की और आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया।

आकांक्षा पूरी के साथ भी रिश्ते में रह चुके पारस

आपको बता दें कि माहिरा शर्मा को डेट करने से पहले पारस आकांक्षा पुरी के साथ रिलेशनशिप में थे। उन्होंने टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस को कुछ समय तक डेट किया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो सिंगल लाइफ का भरपूर आनंद ले रहे हैं। उन्होंने साल 2010 से 2023 तक अलग-अलग लड़कियों को जेट किया। अब उनकी लाइफ में कोई नहीं है। उनका मानना है कि वो रिश्तों के लिए नहीं बने हैं। वो केवल शादी में विश्वास करते हैं। उन्हें जब कोई सही इंसान मिलेगा तो वो शादी कर लेंगे।

बहरहाल, अगर पारस छाबड़ा के टीवी सीरियल्स की बात की जाए तो वो ‘कर्ण संगिनी’, ‘बढ़ो बहू’, ‘कलीरें’ और ‘स्प्लिट्सविला’ जैसे शोज में काम कर चुके हैं।