Paras Chhabra Birthday: रिएलिटी शो फेम और टीवी के रावण पारस छाबड़ा 11 जुलाई को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। पारस Splitsvilla और Bigg Boss जैसे कई रिएलिटी शो में नजर आ चुके हैं। वह टीवी पर रावण और दुर्योधन जैसे बड़े किरदार कर अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। वह रोडीज के लिए भी ऑडिशन दे चुके हैं। वह ‘स्प्लिट्सविला 8’ के विनर हैं और इसके साथ ही वह Bigg Boss 13 में भी टॉप 4 कंटेस्टेंट्स में से एक थे। पारस ने ‘बिग बॉस 13’ में खूब सुर्खियां बंटोरी थी। इस सीजन में उनकी दोस्ती माहिरा शर्मा से हुई थी,जिसके कारण उनका आकांक्षा पुरी के साथ ब्रेकअप हो गया था। आकांक्षा पुरी जो इस वक्त Bigg Boss OTT 2 में अपने लिपलॉक को लेकर चर्चा में हैं।
दरअसल पारस की लव लाइव हमेशा से ही खबरों में रही हैं। उन्हें छोटे पर्दे का कैसेनोवा भी कहा जाता है। उनके लिए कहा जाता है कि हर शो में वह किसी न किसी को अपना दिल दे बैठते हैं। वह आकांक्षा पुरी, सारा खान, पवित्रा पुनिया और माहिरा शर्मा को डेट कर चुके हैं। हालांकि किसी के साथ भी उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका। आज हम उनकी लव लाइव को लेकर कई ऐसी बातें बताने वाले हैं, जो कई लोग शायद नहीं जानते होंगे।
सिद्धार्थ शुक्ला की एक्स गर्लफ्रेंड्स को किया था डेट
Bigg Boss का 13वां सीजन सबसे हिट सीजन रहा है, इसका कारण सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के रिश्ते के साथ-साथ कई लोगों की दोस्ती और झगड़े रहे हैं। इस सीजन के हिट होने के पीछे पारस छाबड़ा का भी योगदान रहा है। इसी सीजन में उनका आकांक्षा पुरी के साथ ब्रेकअप हुआ था। पारस को डेट करने से पहले आकांक्षा पुरी का नाम सिद्धार्थ शुक्ला के साथ जुड़ चुका है। इंटरनेट पर दोनों की साथ में कई तस्वीरें भी हैं। इसके साथ ही पारस की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकीं पवित्रा पुनिया भी सिद्धार्थ को डेट कर चुकी हैं। सिद्धार्थ के साथ उनक भी कई तस्वीरें इंटरनेट पर देखने को मिल जाएंगी।
लव लाइफ कॉन्ट्रोवर्सी
पारस छाबड़ा और सारा खान भी एक दूसरे को डेट कर चुके हैं। सारा खान जिन्होंने बिग बॉस के घर में ही अली मर्चेंट के साथ निकाह किया था। सारा और पारस का रिश्ता शक के कारण टूटा था। खबरों के मुताबिक पारस के खराब व्यवहार के कारण सारा को उनपर शक होने लगा था।
आकांक्षा पुरी से यूं खत्म हुआ था रिश्ता
आकांक्षा पुरी और पारस के बीच बिग बॉस 13 तक सब ठीक था। आकांक्षा, पारस के कपड़े से लेकर अन्य सामान बिग बॉस के घर में भिजवाया करती थीं। लेकिन माहिरा शर्मा संग बढ़ती नजदीकियों के कारण उनका रिश्ता खराब हो गया और पारस के शो में रहते ही आकांक्षा ने पारस को लेकर कई खुलासे किए। जब तक बिग बॉस खत्म हुआ दोनों का रिश्ता भी खत्म हो गया।
पवित्रा पुनिया संग ऐसे हुआ ब्रेकअप
पवित्रा पुनिया ने पारस संग अपने ब्रेकअप को लेकर एक इंटरव्यू में बताया था कि वह उनका स्वभाव बर्दाश्त नहीं कर पा रही थीं। उनका रिश्ता केवल 3 महीने ही चला था। पवित्रा के मुताबिक पारस को रिश्ते की कद्र नहीं थी। इसके कारण दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
बता दें कि Bigg Boss 13 के समय से पारस और माहिरा शर्मा एक साथ थे। हालांकि दोनों ने ही कभी अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया। कुछ ही समय पहले पारस और माहिरा ने सोशल मीडिया से एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। जिसके बाद कयास लगाये जा रहे हैं कि उनका ब्रेकअप हो चुका है।