शेफाली जरीवाला जिनकी जून में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी, आज गणपति पूजा के दिन फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। शेफाली अपने घर बप्पा लाती थीं और उनके पिछले साल के सेलिब्रेशन का वीडियो भी इस वक्त वायरल हो रहा है। इसी बीच उनके पति एक्टर पराग त्यागी को बीती रात पैप्स ने स्पॉट किया और उनसे पूछा कि क्या वो इस साल भी गणपति ला रहे हैं? जानें उन्होंने क्या कहा या उनका रिएक्शन कैसा था?
पराग त्यागी अपनी परी यानी शेफाली के गम से उभर नहीं पा रहे हैं, लेकिन पराग वो सब कर रहे हैं जो शेफाली को पसंद था या जो वो करना चाहती थीं। ऐसे में सभी के मन में ये ही सवाल है कि क्या शेफाली के बिना क्या वो इस बार बप्पा को घर ला रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, जोधा अकबर एक्टर अपने कैजुअल अवतार में एक इवेंट वेन्यू से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। मीडिया ने जैसे ही उन्हें देखा तो उनसे इस साल उनके गणपति उत्सव के बारे में सवाल किया। बिना कोई जवाब दिए, त्यागी अपनी कार की ओर चल दिए। कार में बैठने के बाद, उन्होंने वहां खड़े पैपराजी के आगे हाथ जोड़े और चले गए।
यह भी पढ़ें: Anupamaa और ‘ये रिश्ता…’ के सेट पर हुआ गणपति बप्पा का आगमन, मंजीरा बजाते दिखे राजन शाही
वीडियो के वायरल होते ही, पराग के फैंस ने उनकी पत्नी के निधन के बाद उनकी हिम्मत के लिए उनकी सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “भगवान उन्हें हमेशा आशीर्वाद दें और उन्हें शक्ति प्रदान करें।”
एक यूजर ने लिखा, “आपकी परी हमेशा आपके साथ है।” वहीं कुछ फैंस को ये सवाल पूछने वाले पर गुस्सा आया।
यह भी पढ़ें: ‘हम वकील हैं, कॉमेडियन नहीं’, विवादों में घिरी ‘जॉली एलएलबी 3’, मुंबई के बाद अब दिल्ली के वकील ने जताई नाराजगी
वायरल हो रहा शेफाली संग गणपति सेलिब्रेशन का वीडियो
पराग त्यागी और उनकी दिवंगत पत्नी का पिछले साल के गणपति उत्सव का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से सामने आया है। इस क्लिप में, शेफाली गणेश चतुर्थी से पहले बप्पा का बड़े उत्साह से स्वागत करती नजर आ रही हैं।