The Kapil Sharma Show: ‘फुकरे’, सुपर 30 और सेक्रेड गेम्स में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुके पंकज त्रिपाठी हाल ही में कपिल शर्मा के शो में जा पहुंचे। यहां पंकज त्रिपाठी ने अपनी जिंदगी के कई सारे मजेदार किस्से फैंस के साथ शेयर किए। ‘द कपिल शर्मा शो’ में पंकज त्रिपाठी ने उस अफवाह के बारे में भी बात की जिसमें कहा जाता था कि ‘आप अपनी पत्नी के साथ बॉयज हॉस्टल में रहा करते थे?’ इसको लेकर त्रिपाठी ने झट से जवाब देते हुए हांमी भरी।

पंकज त्रिपाठी ने इस दौरान बताया कि उनकी शादी एनएसडी पास करने से पहले ही हो गई थी। ऐसे में उन्होंने अपनी पत्नी को अपने हॉस्टल के कमरे ही चोरी चोरी रखा हुआ था। पंकज ने ये भी बताया कि हॉस्टल में लड़कियों को आने की सख्त मनाही थी। बावजूद इसके पंकज त्रिपाठी ने अपनी पत्नी को सबकी नजरों से बचा कर अपने कमरे में छुपाके रखा था।

पंकज ने कहा- ‘बॉयज हॉस्टल में लड़के अकसर फ्री होकर घूमते हैं कम कपड़े पहन कर रखते हैं। लेकिन जब लड़कों को पता चला कि हमारी पत्नी भी हमारे साथ रह रही हैं तो उन सभी ने काफी सपोर्ट किया। लेकिन कुछ वक्त के बात वार्डन को इस बारे में खबर हो गई।’

इसके अलावा पंकज ने बताया कि वह जेल की हवा भी खा चुके हैं। पंकज त्रिपाठी ने शो के दौरान बताया कि वह पलिटिक्स में भी काफी एक्टिव हुआ करते थे। इसी बीच उन्हें जेल भी जाना पड़ा था जहां उनकी काफी पिटाई भी हुई थी।

पंकज ने मनोज के साथ भी एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि ‘मैं किचन सुप्रोवाइजर था उस वक्त तो मनोज वाजपेयी साहब आए हुए थे। तो मैंने सबसे कहा कि कोई भी काम हो उनके पास मुझे भेजा जाए।’ इस बीच पंकज काफी भावुक भी हो गए थे देखें वीडियो:-

https://www.instagram.com/p/B2qb_s1nKyv/

बता दें, कपिल शर्मा के शो में इस बार गेस्ट बन कर पंकज त्रिपाठी आए थे। पंकज के अलावा शो में मनोज वाजपेयी और कुमार विश्वास भी आए थे। इस बीच इन तीनों हस्तियों ने मिलकर कपिल शर्मा के साथ खूब मस्ती की।

(और Entertainment News पढ़ें)