बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी फिल्मों और ओटीटी सीरीज के जरिए लोगों के दिलों पर राज करते हैं। मिर्जापुर जैसी सीरीज ने उनकी पॉपुलैरिटी डबल करने का काम किया है। 2 नवंबर का दिन एक्टर के लिए बेहद दुखद साबित हुआ। जहां पूरा बॉलीवुड शाहरुख खान का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा है, वहीं दूसरी ओर दिग्गज एक्टर पंकज त्रिपाठी पर दुखों का पहांड़ टूट गया है।
पंकज का नाम उन स्टार्स की लिस्ट में शामिल किया जाता है, जो अपने से बड़े और परिवार के सदस्यों का आदर करने के लिए भी जाने जाते हैं। अब जानकारी सामने आई है कि पंकज त्रिपाठी के सिर से मां का साया हट गया है। दरअसल, अभिनेता की मां का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। पंकज त्रिपाठी की माता का नाम हेमवंती देवी था, जो गोपालगंज में रहती थीं। बता दें कि दो साल पहले ही एक्टर के पिता ने दुनिया को अलविदा कहा था। ऐसे में अब उनकी मां का चले जाना एक्टर के लिए काफी दुखद है।
त्रिपाठी परिवार की ओर से इस दुखद घड़ी में एक आधिकारिक बयान भी जारी किया गया। स्टेटमेंट के मुताबिक, श्रीमती हेमवंती देवी ने परिवार के सदस्यों के बीच आखिरी सांस ली। पंकज त्रिपाठी अपनी मां के अंतिम क्षणों में उनके साथ थे, क्योंकि कुछ समय से उनकी तबीयत सही नहीं चल रही थी।
यह भी पढ़ें: महेश बाबू ने राजामौली से पूछे सवाल, ‘देसी गर्ल’ पर भी कसा तंज, प्रियंका चोपड़ा ने एक्टर को दे दी ऐसी चेतावनी
बयान में जानकारी दी गई कि ‘हम सभी को एक्टर पंकज त्रिपाठी की माता श्रीमति हेमवंती देवी के निधन की सूचना देते हुए काफी ज्यादा दुख हो रहा है। शुक्रवार को बिहार के गोपालगंज के बेलसंड स्थित उनके घर पर निधन हो गया। उनकी उम्र 89 थीं और उम्र संबंधी बीमारियों के चलते उनकी तबीयत बीते कुछ समय से सही नहीं चल रही थी। परिवार और करीबियों के बीच पंकज त्रिपाठी की मां ने अंतिम सांस ली। इस समय एक्टर भी उनके पास मौजूद थे।
शुक्रवार को एक्टर की मां का निधन हुआ और शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया। प्रशंसक इस मुश्किल समय में एक्टर को हिम्मत देने का काम सोशल मीडिया के जरिए कर रहे हैं।
