Palak Purswani Regrets to dating Avinash Sachdev: सलमान खान (Salman Khan) का शो ‘बिग बॉस’ ओटीटी का दूसरा सीजन काफी चर्चा में है। घर में कंटेस्टेंट्स के बीच प्यार और नोक-झोंक दोनों ही देखने के लिए मिल रही है। कोई नई जोड़ी बनाता नजर आ रहा है तो किसी के जीवन के पुराने पन्ने खुल रहे हैं। शो में एक्स कपल रहे एक्टर अविनाश सचदेव और एक्ट्रेस पलक पुरसवानी (Palak Purswani) ने एंट्री की। इनके बीच जहां कुछ पल के लिए नजदीकियां देखने के लिए मिली वहीं, बाद में विवाद भी हुआ। ऐसे में अब घर से बाहर आने के बाद एक्ट्रेस ने एक्टर संग अपने रिश्ते को ‘वेस्ट ऑफ टाइम’ बताया है। साथ ही धोखा देने की बात भी कही।

दरअसल, पलक पुरसवानी ने हाल ही में इंस्टंट बॉलीवुड से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अविनाश सचदेव (Avinash Sachdev) के साथ रिश्ते को लेकर बात की। उन्होंने खुलासा किया कि ‘उन्होंने अपने जीवन के बड़े महत्वपूर्ण पलों को गवां दिया।’ पलक का मानना है कि अविनाश के साथ रिश्ते में होने से उनके जीवन के चार कीमती साल बर्बाद हो गए। एक्ट्रेस ने इस रिश्ते में होने का एक और इससे मिली सीख को लेकर कहा कि ‘अविनाश की वजह से आज उनके साथ एक बात अच्छी हो गई है कि उनके लिए किसी दूसरे इंसान पर भरोसा करना काफी मुश्किल हो गया है।’

9 महीने में दो बार दिया धोखा!

इसके साथ ही पलक पुरसवानी ने एक्स बॉयफ्रेंड (Palak Purswani Ex Boyfriend) अविनाश सचदेव पर गंभीर आरोप भी लगाए और कहा कि एक्टर ने उन्हें रिश्ते में दो बार धोखा दिया। जबकि उनका रोका भी हो चुका था। इनकी शादी होने वाली थी। वो इस रिश्ते में चार साल से थीं तो उनके लिए इसे एक झटके में तोड़ देना आसान नहीं था। उन्होंने रिलेशनशिप को ठीक करने के लिए टाइम दिया। पलक ने बताया कि उनके इस मौके को देने के बाद भी बात नहीं बनीं। वो गोवा में दोस्तों के साथ थीं और उनके पास फोन गया तो उन्हें लगा कि वो धोखा दे रहे हैं। ऐसे में घर लौटकर दोनों के पैरेंट्स से बात की। इस दौरान अविनाश ने कहा कि उन्हें अब प्यार नहीं है। इसके बाद दोनों में कहा सुनी हुई और दोनों ने अपनी राहें जुदा कर ली।