पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान एक बार फिर पिता बन गए हैं। इस बार उनके घर में बेबी गर्ल खुशियां बनकर आई है। इससे पहले फवाद खान का एक बेटा है जिसका नाम अयान है। बता दें कि फवाद खान कुछ दिनों पहले तक भारत में ही थे। उरी हमले के बाद से भारत में पाकिस्तानी कलाकारों को बैन करने की मांग चल रही थी। साथ ही एमएनएस ने उन्हें 48 घंटे में देश छोड़ने का अल्टिमेटम दिया था। इसी दौरान फवाद भी पाकिस्तान के लिए निकले थे। फवाद की पत्नी ने मंगलवार (4 अक्टूबर) को बेटी को जन्म दिया। खबरों की मानें तो फवाद की पत्नी सदफ ने लाहौर के हामिद लतीफ अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। फवाद अपनी प्रेग्नेंट पत्नी की देखभाल के लिए पहले ही यहां से रवाना हो गए थे। फवाद और सदफ 17 साल की उम्र में एक दूसरे से मिले थे। सात सालथ साथ रहने के बाद साल 2005 में दोनों ने शादी कर ली थी।
दर्शकों को कैसी लगी ‘MS Dhoni- द अनटोल्ड स्टोरी’, वीडियो देख जानें
बता दें कि फवाद खान ने करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में काम किया है। इस फिल्म में फवाद को रखने के लेकर डायरेक्टर करण जौहर के ऑफिस पर प्रदर्शन भी किया गया था। मांग की जा रही थी कि इस फिल्म में फवाद खान के सीन हटा लिए जाएं। इसके साथ ही शाहरुख खान की फिल्म रईस से भी पाकिस्तानी एक्ट्रेस को हटाने की बात की जा रही थी। पाकिस्तानी कलाकारों के खिलाफ बने माहोल के बीच सिंगर अभिजीत भट्टाचार्या ने करण जौहर पर निशाना साधने हुए उन पर और फवाद पर कमेंट किया था। उन्होंने पाकिस्तानी कलाकारों का समर्थन पर करने पर जौहर पर विवादित टिप्पणी की। अभिजीत ने ट्वीट किया, ”एक और लव जिहाद… महबूबा करण जौहर अवसाद में… पाकिस्तानी प्रेमी फवाद ने बेचारी मिसेज करण जौहर खान को दगा दे दिया।” गौरतलब है कि करण जौहर ने फवाद खान को अपनी जल्द रीलीज होने वाली फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ में मौका दिया है। इसके चलते उनकी काफी आलोचना हो रही है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने फिल्म से फवाद खान का रोल काटने को कहा है। वहीं करण जौहर ने पाक कलाकारों पर प्रतिबंध लगाने का भी विरोध किया है। करण जौहर ने कहा था कि पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगाना आतंकवाद का हल नहीं है। इसके बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने 27 सितंबर कोकरण जौहर के घर के बाहर प्रदर्शन किया।
Read Also:ऐ दिल है मुश्किल में ऐश्वर्या राय की डिमांड पर रखे गए हॉट सीन्स
Read Also:ऐ दिल है मुश्किल का गाना ‘चन्ना मेरेया’ रिलीज, दोस्ती प्यार और दिल टूटने की कहानी बता रहा है गाना