इंडियन टीम के स्टार क्रिकेटर और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनी 30 सितंबर को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म दुनियाभर में 4500 स्क्रीन पर रिलीज होने का रिकॉर्ड बनाने वाली है। लेकिन पाकिस्तान में इस फिल्म पर बैन लगा दिया गया है। कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध करने के चलते पाकिस्तान में यह फैसला लिया गया है। खबर है कि एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी को प्रोग्रामिंग लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। क्योंकि कोई भी डिस्ट्रीब्यूटर इसे यहां नहीं लाना चाहता।

पहले कहा जा रहा था कि पाकिस्तानी डिस्ट्रिब्यूटर कंपनी आईएमजीसी ग्लोबल एंटरटेनमेंट इस फिल्म को रिलीज करेगी। लेकिन अब ऐसा होना मुश्किल लग रहा है। सूत्रों के मुताबिक इस डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी के चेयरमैन अहमद राशिद ने कहा है कि, दोनों देशों में तनाव होने के कारण उन्होंने एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी को रिलीज ना करने का फैसला किया है।

फिल्म में धोनी की भूमिका निभाने के लिए सुशांत ने मुबंई के बांद्रा कुर्ला खेल परिसर में इसके लिए पसीना बहाया। एक कार्यक्रम के दौरान सुशांत ने बताया कि वह जब अभ्यास कर रहे थे, तब भी सचिन ने उन्हें देखा और किरण मोरे से उनके खेल की तारीफ की। सुशांत ने कहा, ‘मैं उनसे नहीं मिला। मैं तो बस बांद्रा-कुर्ला स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स में अभ्यास कर रहा था. सचिन सर ने मुझे देखा और किरन मोरे से पूछा कि वो लड़का किसके लिए खेलता है. इतना ही मेरे लिए काफी था।’ गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर मोरे ने इस फिल्म के लिए सुशांत को तैयार किया है और बल्लेबाजी तथा विकेटकीपिंग के गुर सिखाए हैं. इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है।

जल्द रिलीज होने वाली इस फिल्म के प्रमोशन के लिए धोनी ने भी खूब मेहनत की है। शुक्रवार(23 सितंबर) को धोनी ऑन स्क्रीन धोनी यानी सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म के प्रमोशन के लिए चेन्नई के सत्यम सिनेमा गए थे। उन्होंने वहां अपने फैन्स को सुपरस्टार रजनीकांत के कुछ डायलॉग्स भी सुनाए। इस इवेंट के बाद धोनी रजनीकांत से मिले थे।

Read Also:धोनी पर बनी फिल्‍म में कौन बना है विराट कोहली? अब जाकर हुआ खुलासा

Read Also:MS Dhoni – The Untold Story में कियारा आडवाणी ने पहना साक्षी धोनी जैसा जोड़ा और ज्वैलरी