MS Dhoni – The Untold Story में कियारा आडवाणी ने पहना साक्षी धोनी जैसा जोड़ा और ज्वैलरी
MS Dhoni - The Untold Story Release: महेंद्र सिंह धोनी की फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है फिल्म को लेकर नई-नई परतें खुलती जा रही हैं।

नीरज पांडे निर्देशित फिल्म ‘एमएस धोनी – द अनटोल्ड स्टोरी’ के निर्माताओं ने धोनी के परिवार से जुड़ी हर छोटी से छोटी बात को फिल्म में उतारने का प्रयास किया है। फिल्म में प्रयास किया गया है कि दर्शक धोनी की जिंदगी को बेहद करीब से देख सकें। अभिनेता सुशांत सिंह ने भी धोनी के किरदार में पूरी तरह ढल जाने के लिए बहुत मेहनत की जिसकी न सिर्फ निर्देशक ने बल्कि धोनी ने भी तारीफ की। फिल्म में धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का किरदार निभा रहीं कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अनुपम खेर के साथ दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं। यह तस्वीर फिल्म के शूटिंग के दौरान की है, गौरतलब है कि फिल्म में अनुपम खेर महेंद्र सिंह धोनी के पिता का किरदार निभा रहे हैं।
बता दें कि कियारा ने शादी के सीन के लिए जो जोड़ा और गहने पहने वह ठीक वैसे ही थे जैसे साक्षी धोनी ने अपनी शादी में पहने थे। साक्षी और धोनी की शादी की इस फोटो में दोनों के जोड़ों में समानता आप साफ देखी जा सकती है।। याद हो कि कुछ दिनों पहले सुशांत ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था जिसमें एक पल में वह धोनी की जगह लेते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो ऐसा है कि आपको पता ही नहीं चलता कि कब धोनी की जगह सुशांत वीडियो में आ जाते हैं।
फिल्म में अभिनेत्री भूमिका चावला धोनी की बहन, अनुपम खेर उनके पिता और दिशा पाटनी उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड की भूमिका में नजर आएंगी जिनकी एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। फिल्म के रिलीज होने में अभी 5 दिन बाकी हैं। फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होनी है लेकिन धोनी के फैन्स में फिल्म को लेकर चर्चाएं लगातार जारी हैं।
Rapid fire and check mate .!!!
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
राजकाज-कांग्रेस कथा-बेबाक बोल: विरोध और विरोधाभासमुकेश भारद्वाज कभी सत्ता के खिलाफ बगावत...
संपादकीय: तृणमूल की मुश्किलजनसत्ता अब तक तृणमूल कांग्रेस के...
संपादकीय: चीन के मंसूबेजनसत्ता पिछले कुछ सालों में चीन...
राजनीति: विकास के दावे और उठते सवालजनसत्ता यह सवाल महत्त्वपूर्ण हो जाता...
दुनिया मेरे आगे: पराई उम्मीदों का बोझजनसत्ता पढ़ाई-लिखाई से लेकर रोजगार के...