अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं हैं। पद्मिनी एक्ट्रेस बनने से पहले एक सिंगर थीं। वो बचपन से ही अपने बहन के साथ कोरस में गाना गाया करती थीं। उन्होंने यादों की बारात फिल्म में भी गाया था। अपनी फिल्मों में बेहद शांत और शर्मीले स्वभाव की रोल करने वाली पद्मिनी कोल्हापुरे ने एक बार कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से वह काफी दिनों तक सुर्खियों में रही। दरअसल, 1980 में प्रिंस चार्ल्स भारत दौरे पर आए थे। इसी दौरान वह फिल्म की शूटिंग देखने आए। जब इस बात की जानकारी पद्मिनी को मिली तो वह उनसे मिलने के लिए भागती हुई गई। हालांकि प्रिंस के चारों ओर कड़ी सिक्युरिटी थी, लेकिन किसी बात की परवाह किए बगैर पद्मिनी ने उनके गाल पर किस किया। इसके बाद कई दिनों तक यह मामला पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना रहा था।
उस समय पद्मिनी फिल्म आहिस्ता-आहिस्ता की शूटिंग कर रही थी। पद्मिनी राज कपूर की पसंदीदा एक्ट्रेस मानी जाती थी। यही वजह थी कि जब वह फिल्म ‘प्रेम रोग’ बना रहे थे तो उन्होंने पद्मिनी को मनोरमा का रोल ऑफर किया। ये फिल्म आज भी पद्मिनी कोल्हापुरे के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में शामिल है।
पद्मिनी ने फिल्मी सफर की शुरुआत ‘सत्यम शिवम सुन्दरम’ में एक छोटे से किरदार से हुई थी। इसके अलावा भी वह कई फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम कर चुकी हैं। जिसमें ‘साजन बिना ससुराल’ और ‘थोड़ी सी बेवफाई’ जैसी फिल्मों का नाम शामिल है।