Paatal Lok Web Series: इन दिनों एक के बाद एक धमाकेदार वेब सीरीज देखने को मिल रही हैं। अमेजन प्राइम (Amazon Prime) ने अपने दर्शकों के लिए एक से बढ़ कर एक हिंदी वेब सीरीज पेश की हैं, इनमें से इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में है-पाताल लोक (Paatal Lok)। सस्पेंस औऱ थ्रिलर से भरपूर इस वेब सीरीज में आपको हंसी-मजाक, धोखा-छल-कपट, सेक्स और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा। यानी इस सीरीज में हर तरह का फ्लेवर मौजूद है।
पाताल लोक की कहानी 4 मेन क्रिमिनल्स के इर्द गिर्द घूमती है जिसमें से एक है ‘हथौड़ा त्यागी’। इसका नाम जितना घातक लगता है, इसके काम भी उतने ही खतरनाक हैं। हथौड़ा त्यागी की खासियत ये है कि वह अपने शिकार को हथोड़े से मारता है। वह टारगेट को तड़पाता नहीं सीधा झटके से मार देता है। इस सीरीज में हथौड़ा टारगेट को ऐसे मारता दिखता है जैसे कि वह किसी इंसान की खोपड़ी नहीं बल्की नारियल फोड़ रहा हो।
कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब स्कूल ड्रेस पहने हथौड़ा त्यागी तीन लड़कों की तरफ हथौड़ा लिए आगे बढ़ता है। हथौड़ा पीछे-पीछे और बाकी तीनों लड़के उसके आगे, अपने ध्यान में चल रहे होते हैं। अपनी बातें करते हुए आपस में वह एक दूसरे को जोक सुनाते हैं। बच्चे अश्लील जोक एक दूसरे को सुना कर हंसते हैं। अभी जोक पूरा नहीं होता कि तभी हथौड़ा उनमें से एक लड़के पर वार कर देता है।
बाकी दो लड़के हथौड़ा को देखते ही रह जाते हैं , कि तभी उनमें से एक तेजी से दौड़ लगाता है और वहां से भाग जाता है। वहीं हथौड़ा सिंह भी उसके पीछे दौड़ता है और उसकी खोपड़ी पर भी हथोड़े से वार कर देता है। अब वह वापस उसी जगह आता है, जहां उसने पहले लड़के को मारा होता है। तीसरा लड़का अब भी पहले लड़के की लाश को देख कर स्तब्ध खड़ा रहता है। तभी हथौड़ा उसकी तरफ बढ़ता है औऱ उससे अधूरा चुटकुला पूरा करने के लिए कहता है। लड़का डरते हुए जैसे ही हथौड़ा को जोक का आखिरी हिस्सा बताता है, त्यागी उस लड़के पर भी हथौड़ा चला देता है।
देखने में पहले ऐसे लगता है कि हथौड़ा त्यागी शायद जोक सुन कर नाराज हो गया है, लेकिन कहानी में और भी ट्विस्ट है क्योंकि उस जोक का सीधा कनेक्शन हथौड़ा त्यागी और उसकी फैमिली से जुड़ा होता है। वहीं वो तीनों लड़के भी हथौड़ा त्यागी के टारगेट इसलिए होते हैं क्योंकि इसके पीछे भी एक बहुत गहरी और दिल दहला देने वाली कहानी है, जिसे देखने के लिए इस शो को देखना जरूरी है।
