उदिता गोस्वामी (Udita Goswami) ने साल 2003 में फिल्म ‘पाप’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह जॉन अब्राहम के साथ नजर आई थीं। पहली फिल्म से ही उदिता की खूबसूरती ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। उनकी आंखें लोगों को काफी पसंद आई थी। इसके बाद फिल्म ‘जहर’ में उनका बोल्ड अवतार देखने को मिला। इमरान हाशमी और उदिता की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आई। इसके बाद दोनों ने फिल्म ‘अकसर’में भी साथ में काम किया। कुछ फिल्में करने के बाद उदिता गोस्वामी ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह आज भी फैंस से जुड़ी हैं।
सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। जिनके लिए वह अकसर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उदिता ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। अब बेशक वह फिल्मों में नजर ना आती हों, लेकिन उनकी खूबसूरती में कोई कमी नहीं आई है। वह आज भी उतनी ही ग्लैमरस दिखती हैं।
अपनी पहली फिल्म के वक्त उदिता महज 19 साल की थीं। उन्होंने बुदिस्ट लड़की का किरदार निभाया था। जिसने बिना बोले ही अपनी आंखों से लोगों को दीवाना बना डाला था। उन्होंने ‘पाप’, ‘अकसर’, ‘जहर’, ‘अगर’, ‘फॉक्स’ और ‘किससे प्यार करूं’ समेत कई फिल्मों में काम किया। ‘किससे प्यार करूं’ उनकी आखिरी फिल्म थी, जो साल 2009 में आई थी।
इसके बाद उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड फिल्ममेकर मोहित सूरी से साल 2013 में शादी की थी। दोनों के 2 बच्चे हैं। वह अपनी परिवार में व्यस्त हैं, लेकिन फैंस उनके कमबैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कम ही लोग जानते हैं, लेकिन उदिता महेश भट्ट की रिश्तेदार हैं। उन्हें पूजा भट्ट ने फिल्म पाप के लिए साइन किया था। उदिता पेशे से प्रोफेशनल डीजे हैं। उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में आने के बाद उन्होंने कॉमर्स से बैचलर्स किया था। 12वीं पास करने के बाद वह फिल्म इंडस्ट्री में आ गई थीं।