फरवरी का यह महीना मनोरंजन के लिहाज से काफी बेहतर जा रहा है। इन दिनों थिएटर में ‘शहजादा’ की ‘छेड़खानियां’ जारी है। अब इस शुक्रवार इमरान हाशमी और अक्षय कुमार की ‘सेल्फी’ थिएटर में दस्तक देने जा रही है। सिनेमाघरों के अलावा ओटीटी पर भी दर्शकों का भरपूर्ण मनोरंजन हुआ। कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज इस महीने रिलीज हुईं।
वहीं अब फरवरी के आखिरी सप्ताह में ओटीटी पर कई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते ओटीटी पर ऐसे में चलिए जानते हैं उन फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में, जो इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली हैं और आपके वीकेंड को शानदार बनाने के लिए तैयार हैं।
मरडॉ मर्डर्स: ए सदर्न स्कैंडल
नेटफ्लिक्स पर मरडॉ मर्डर्स: ए सदर्न स्कैंडल 22 फरवरी को स्ट्रीम की जाएगी। यह एक क्राइम डॉक्युमेंट्री है। यह एक ये मरडॉ परिवार की कहानी है जो एक वक्त पर अमेरिका का काफी ताकतवर परिवार था। जिसकी सत्ता अमेरिका में दक्षिण कैरोलिना के हैम्प्टन काउंटी में चलती थी।
द स्ट्रेज
ब्रिटिश हॉरर फिल्म द स्ट्रेज 22 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। यह एक ऐसी महिला की कहनी है जो खुद एक परफेक्ट इंसान समझती हैं। लेकिन इसकी दुनिया तब बिखर जाती है, जब शहर में दो अजनबी लोग आ जाते हैं।
ट्रिपटिच
यह एक मेक्सिकन सीरीज है। जो नेटफ्लिक्स पर 22 फरवरी को हिंदी में रिलीज की जा रही है। यह एक ऐसी लड़की की कहनी है जिसे पता चलता है कि उनकी दो जुड़वा बहनें भी हैं, जिनकी खोज में वह निकल पड़ती है।
वारिसु
साउथ एक्टर विजय क फिल्म वारिसु 22 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही हैं। लेकिन इस फिल्म को हिंदी में देखने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि यह फिल्म तमिल,तेलुगु और मलयालम में रिलीज हो रही है।
वीर सिम्हा रेड्डी
तेलुगू फिल्म ‘वीर सिम्हा रेड्डी’ 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह 23 फरवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है।
क्रांति
कन्नड़ फिल्म क्रांति 23 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। यह फिल्म मलयालम, तमिल और तेलुगु के साथ-साथ हिंदी में भी रिलीज होने जा रही है।
वी हैव ए घोस्ट
‘वी हैव ए घोस्ट’ एक हॉरर फिल्म है, यह 24 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म में डेविड हार्बर, जेनिफर कूलिज और एंथनी मैकी अहम भूमिका में हैं।
पॉटलक सीजन 2
पॉटलक के पहले सीजन की सफलता के बाद मेकर्स पॉटलक सीजन 2 लेकर आ रहे हैं। ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर 24 फरवरी को रिलीज होगी।