OTT Release This week: नए साल का पहला महीना खत्म होने वाला है और इसी के साथ आखिरी हफ्ते में ओटीटी पर जमकर वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली हैं। नेटफ्लिक्स (Netflix) से लेकर अमेजन प्राइम (Amazon prime) तक, कई मजेदार वेब सीरीज इस हफ्ते स्ट्रीम हो रही हैं। हम आपको ऐसी ही वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जो गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर ओटीटी पर आने वाले हैं।

एक्शन हीरो/An Action Hero

ये आयुष्मान खुराना की ये फिल्म 27 जनवरी को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होगी। अहम किरदार का नाम मानव दिखाया है, जो 30 साल का जवान लड़का है। वह अपनी फिल्म की शूटिंग करने हरयाणा जाता है। जहां वह एक मुठभेड़ में एक लड़के के मर्डर के केस में फंस जाता है। इसके बाद वह बचने के लिए विदेश चला जाता है। फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ जयदीप अहलावत भी मुख्य किरदार में हैं।

अयाली/Ayali
अयाली एक युवा लड़की की कहानी है, जो डॉक्टर बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए वीरप्पन्नई गांव में जाने-अनजाने महिलाओं का दमन करने वाली डरावनी प्राचीन परंपराओं और परंपराओं को चुनौती देती है। ये 26 जनवरी को ZEE5 पर स्ट्रीम होगी।

बॉडीज,बॉडीज, बॉडीज/Bodies Bodies Bodies
ये न्यूयॉर्क शहर में एक युवा की कहानी है, जो ट्रैकर जादूगरों को मायावी जादुई चीजें बेचकर बहुत पैसा कमाता है, लेकिन जादू के साथ काम करना खतरनाक हो सकता है, ये उसे बाद में पता चल पाता है। ये वेब सीरीज 25 को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हो रही है।

18 पेजेज़/18 Pages
ये सिड नाम के लड़के की कहानी है, जो मिडल क्लास टेक एक्सपर्ट है और अनु नाम की लड़की के प्यार में पड़ जाता है। जब उसे अनु की सच्चाई का पता चलता है तो वह टूट जाता है और धीरे-धीरे नंदनी नाम की लड़की से प्यार करने लगता है। तभी उसके जीवन में असली रोमांच शुरू होता है। ये 27 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

डियर इश्क/Dear Ishq
यह शो दो बिल्कुल अलग लोगों की कहानी कहता है जो एक जर्नी के दौरान अनजाने में प्यार में पड़ जाते हैं। इसके बाद दोनों इस ट्रिप में कई यादें बनाते हैं। जो लोग लाइट हार्टेड लव स्टोरीज देखना पसंद करते हैं, उनके लिए ये बेस्ट है। 26 जनवरी को डियर इश्क डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रहा है।

जाबांज हिंदुस्तान के/Jaanbaaz Hindustan Ke
ये काव्या अय्यैर नाम की एक आईपीएस ऑफिसर की कहानी है। जो अपने देख को बचाने के लिए कुछ भी करती है। क्या वह अपने देश को दुश्मनों से बचा पाती है, ये देखने के लिए इस वेब सीरीज को देखना काफी जरूरी है।