Ott Adda: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस हफ्ते काफी ज्यादा मनोरंजन देखने को मिलने वाला है। हर जॉनर, भाषा और स्टाइल की फिल्में ओटीटी के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली हैं। भोजपुरी, साउथ, हॉलीवुड सभी तरह के फैंस का भरपूर मनोरंजन होने वाला है। हम आपको आज यानी 19 नवंबर से 23 नवंबर तक ओटीटी पर आने वाली नई फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

नेशनल ट्रेजर 3

एक्शन मूवी लवर्स के लिए ये एक बेस्ट फिल्म हो सकती है। ये इंग्लिश फिल्म ‘नेशनल ट्रेजर’ 1 और 2 का सीक्वल है जो आज यानी 19 नवंबर को ओटीटी के डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है।

च्वाइसेज

ड्रामा लवर्स के लिए ये हिंदी फिल्म बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। ये फिल्म 21 नवंबर को ShemarooMe पर रिलीज हो रही है। कल रात 12 बजे के बाद आप इस फिल्म को ऑनलाइन देख सकते हैं।

ऑक्सीजन

क्राइम, थ्रिलर फिल्में पसंद करने वालों को बस एक दिन का इंतजार करना है, क्योंकि 20 नवंबर को ZEE5 पर ‘ऑक्सीजन’ रिलीज हो रही है। आज रात 12 बजे के बाद आप इसका आनंद उठा सकते हैं।

ऑयल, डेस्ट्रॉयड फॉरेस्ट एंड स्टार्विग बियर्स

अगर आपको डॉक्यूमेंट्री पसंद है तो ये आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है। 20 नवंबर को Docubay पर ये डॉक्यूमेंट्री रिलीज हो रही है, जिसमें पर्यावरण के बारे में डिटेल में बताया गया है।

टाइम

ये तमिल ड्रामा फिल्म प्लेफ्लिक्स पर 20 नवंबर को रिलीज हो रही है। इसमें रिलेशन और किस्मत की दिलचस्प कहानी दिखाई गई है। आज रात 12 बजे के बाद आप इसे देख सकते हैं।

अजब घर की गजब कहानी

जो लोग भोजपुरी फिल्मों के शौकीन हैं, उनके लिए दंगल प्ले पर 20 नवंबर को कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘अजब घर की गजब कहानी’ रिलीज हो रही है। ये एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जिसे आप परिवार के साथ भी देख सकते हैं।

यधा यधा ही

ये कन्नड़ फिल्म सन एनएक्सटी पर 20 नवंबर को रिलीज हो रही है। ये एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है, जो हर जॉनर की फिल्म देखने वाले को पसंद आ सकती है।