बारिश के मौसम के साथ ही जुलाई महीने की शुरुआत हो चुकी है। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जिओ सिनेमा समेत कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली है। सिनेमाघरों के बाद फिल्मों को एक ऐसा प्लेटफॉर्म मिल गया है, जो ओटीटी पर शानदार प्रदर्शन करती हैं। ऐसे में जुलाई महीने में कई सारी सीरीज रिलीज होने वाली है। इसमें मोस्ट अवेटेड फिल्में और वेब सीरीज शामिल हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इस महीने कौन-सी फिल्में रिलीज होने तैयार हैं?
‘इश्क नेक्स्ट डोर’
‘इश्क नेक्स्ट डोर’ (Ishq Next Door) को जियो सिनेमा पर फ्री में स्ट्रीम किया जाएगा। इसे 3 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। इसके डायरेक्टर अखिलेश वत्स हैं और हिंदी में रिलीज की जा रही है।
‘स्वीट करम कॉफी’
‘स्वीट करम कॉफी’ (Sweet Kaaram Coffee) को प्राइम वीडियो से 6 जुलाई, 2023 को रिलीज किया जाएगा। इसे पांच भाषाओं में तमिल, तेलुगू, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ रिलीज किया जाएगा। इसका निर्देशन बिजॉय नाम्बियार, कृष्णा मारीमुथु और स्वाति रघुराम ने किया है।
‘अधूरा’
अधूरा (Adhura) को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो से रिलीज किया जाएगा। इसकी स्ट्रीमिंग 7 जुलाई, 2023 को की जाएगी। इसे अनन्या बनर्जी और गौरव के चावला द्वारा निर्देशित किया गया है।
‘किंग द लैंड’
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ‘किंग द लैंड’ (King The Land) पर रिलीज किया जाएगा। इसे 13 जुलाई, 2023 को रिलीज किया जाएगा। इसे कोरियन भाषा में स्ट्रीम किया जाएगा।
‘द ट्रायल: प्यार कानून धोखा’
‘द ट्रायल: प्यार कानून धोखा’ (The Trial: Pyaar Kanoon Dhoka) एक कोर्ट रूम ड्रामा वेब सीरीज है। इसमें काजोल लीड रोल में हैं और उन्होंने एक स्ट्रॉन्ग लॉयर का रोल प्ले किया है। उनके साथ एक्टर जीसू सेनगुप्ता भी हैं, जो कि उनके पति के किरदार में हैं। काजोल इससे वेब सीरीज में डेब्यू कर रही हैं। इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार से 14 जुलाई, 2023 को स्ट्रीम किया जाएगा। इसके डायरेक्टर सुपर्न एस वर्मा हैं।
‘कोहरा’
कोहरा (Kohra) को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से रिलीज किया जाएगा। इसे आप 15 जुलाई, 2023 से ओटीटी पर देख सकते हैं। इसके डायरेक्टर रणदीप झा हैं और हिंदी में रिलीज किया जाएगा।
‘सर्फ गर्ल्स हवाई’
‘सर्फ गर्ल्स हवाई’ (Surf Girls Hawaii) को 18 जुलाई, 2023 से प्राइम वीडियो से रिलीज किया जाएगा। इसे अंग्रेजी में रिलीज किया जाएगा।
‘कॉलेज रोमांस सीजन 4’
सोनी लिव की वेब सीरीज ‘कॉलेज रोमांस सीजन 4’ (College Romance Season 4) को 14 जुलाई से ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसका निर्देशन आशुतोष चतुर्वेदी और पंकज मावची ने किया है। इसकी भाषा हिंदी है।