पांच नेशनल अवॉर्ड, पद्मश्री और पद्म भूषण से सम्मानित किए जा चुके साउथ सुपरस्टार मोहनलाल ने महज 18 साल की उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। एक्टर अब तक 400 से अधिक फिल्मों में नजर आ चुके हैं। मोहनलाल एक्टर के अलावा फिल्म प्रोड्यूसर, प्लेबैक सिंगर, डिस्ट्रीब्यूटर, डायरेक्टर और बिजनेसमैन भी हैं। अभिनेता के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। वह पहले ऐसे एक्टर हैं जिन्हें आर्मी ने ऑनरेरी लेफ्टिनेंट कर्नल पद दिया है। एक्टर के नाम एक साल में 34 फिल्में करने का भी रिकॉर्ड दर्ज है, जिसमें से 25 फिल्में सुपरहिट साबित हुई थीं। आज मोहनलाल अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं, इस मौके पर हम आपको उनकी कुछ ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ओटीटी पर मौजूद हैं।
ब्रो डैडी
यह एक कॉमेडी ड्रामा है, जो साल 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ‘ब्रो डैडी’ एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें मुख्य भूमिका में मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ कल्याणी प्रियदर्शन नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन भी पृथ्वीराज सुकुमारन ने ही किया है। फिल्म ब्रो डैडी का ट्रेलर काफी मजेदार लग रहा है। फिल्म में खट्टी मिठी कॉमेडी का डोज मिलेगा। इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
जेलर
वैसे तो यह रजनीकांत की फिल्म है। लेकिन मोहनलाल ने इसमें अपने छोटे से रोल में भी शानदार अभिनय किया है। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इस फिल्म ने भारत में 328 करोड़ से ज्यादा का धमाकेदार कारोबार किया था। डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार की इस मूवी में दर्शकों का जबरदस्त एक्शन और कमाल की स्टोरी का फुल ऑन एंटरटेनमेंट पैकेज मिला है।
मलायकोट्टाई वालिबन
यह फिल्म इसी साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म को सिनेमाघरों में काफी पसंद किया गया था। इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
12वां आदमी
यह एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की कहानी एक मर्डर और फोन कॉल पर आधारित है। यह डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद है।
लूसिफ़ेर
यह फिल्म एक साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए थे। यह एक पॉलिटिकल ड्रामा है, जो प्राइम वीडियो पर आप देख सकते हैं।
नेरू
यह फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी एक अंधी महिला के बारे में है, जिसे न्याय दिलाने के लिए एक पूर्व वकील केस लड़ता है। इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
दृश्यम
यह फिल्म सबसे अधिक कमाई करने वाली मलयालम फिल्मों में से एक थी। इसके दूसरे पार्ट को भी खूब पसंद किया गया था। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
बता दें कि मोहनलाल की कई फिल्मों के हिंदी रिमेक बने हैं। ‘भूल भुलैया’, ‘दृश्यम’, ‘गरम मसाला’, ‘हंगामा’ और ‘खट्टा मीठा’ जैसी फिल्में साउथ फिल्मो का ही रिमेक हैं।