The Great Indian Kapil Show First guest: कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) एक बार फिर से लोगों को गुदगुदाने के लिए आ रहे हैं। वो अपने शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए सीजन 2 को लेकर चर्चा में हैं। फैंस को उनके इस कॉमेडी शो का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में अब जल्द ही लोगों का वो इंतजार खत्म होने वाला है। इसके पहले एपिसोड और गेस्ट का भी खुलासा हो चुका है। इसके पहले एपिसोड में बतौर पहले गेस्ट आलिया भट्ट, करण जौहर और वेदांग रैना आने वाले हैं। ये स्टार्स अपकमिंग फिल्म ‘जिगरा’ के प्रमोशन के लिए आने वाले हैं।

कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सीजन 2 से पहले गेस्ट का प्रोमो भी शेयर किया जा चुका है। इसे नेटफ्लिक्स इंडिया के यूट्यूब चैनल और ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के इंस्टाग्राम पेज से भी शेयर किया गया है। प्रोमो में देखने के लिए मिल रहा है कि आलिया, करण और वेदांग कपिल के शो में एंट्री लेते हैं और इस दौरान मजेदार बातें करते हैं। करण शो में आलिया को अपनी पहली बेटी बताते हैं। खूब मजाक मस्ती होती है। इस दौरान आलिया भट्ट-रणबीर कपूर के साथ अपनी पहली मुलाकात का भी जिक्र करती हैं, जिसमें करण जौहर का योगदान बताती हैं। वहीं, करण कहते हैं कि उन्होंने कई रिश्ते बनवाए लेकिन वो खुद अकेले हैं। इस पर कपिल उनका मजाक भी उड़ाते हैं।

इस दिन स्ट्रीम किया जाएगा कपिल का शो

आपको बता दें कि पहले एपिसोड के प्रोमो के चार दिन पहले ही कपिल शर्मा के शो का एक ट्रेलर भी जारी किया गया था, जिसमें सैफ अली खान, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर और रोहित शर्मा जैसे सितारे नजर आए थे। इसे शेयर करने के साथ ही कॉमेडी शो की स्ट्रीमिंग की जानकारी दी गई थी। इसे आप रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। शो को 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।

वेदांग रैना संग पहली बार दिखेंगी आलिया भट्ट

बहरहाल, अगर आलिया की फिल्म ‘जिगरा’ की बात की जाए तो इसे 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसके जरिए पहली बार वेदांग रैना बड़े पर्दे पर नजर आएंगे और आलिया के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म की कहानी भाई-बहन पर आधारित है, जिसमें आलिया को पहली बार एक्शन अवतार में देखा जाएगा। आलिया की फिल्म की टक्कर राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ से होगी। इस फिल्म को भी 11 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। ऐसे में आलिया अभी से अपनी फिल्म की प्रमोशन में बिजी हो गई हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि दोनों फिल्म में से कौन बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारेगा।