फिल्मों के कंटेंट को लेकर अक्सर बवाल होते देखा जाता है। बॉलीवुड की फिल्म ‘एनिमल’ के कुछ सीन को लेकर काफी विवाद हुआ था, लेकिन हॉलीवुड की फिल्मों मे ऐसा बहुत देखा जाता है। एक फिल्म में एक्ट्रेस का ऐसा भयानक रेप सीन है, जिसे देख किसी की रूह कांप जाएगी। हालांकि उस फिल्म की भी बहुत आलोचना हुई थी। जब लोगों ने 97 मिनट की फिल्म में 11 मिनट तक एक्ट्रेस का रेप देखा था। हम आपको भी इस फिल्म के विवादित सीन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे शायद आप भी देखे तो परेशान हो सकते हैं।
हम बात कर रहे हैं ‘इररिवर्सिबल’ (Irreversible) फिल्म की , जो साल 2002 में आई थी और इसमें अब तक का सबसे लंबा रेप सीन दिखाया गया था। इसकी एक्ट्रेस थीं मोनिका बेलुची और उन्होंने बेहद बोल्ड सीन इस फिल्म के लिए दिया था। इसमें उनके साथ एक्टर जो प्रोस्टिया थे और उन्हें बेरहमी से मोनिका के साथ यौन उत्पीड़न करते हुए दिखाया था। ये दरिंदगी देख लोगों का दिल दहल गया। जब ये फिल्म रिलीज हुई थी इस सीन की खूब आलोचना हुई थी। इस सीन को सबसे भयानक सीन माना गया था, ये देखने में इतना रियल था कि कोई भी देखकर परेशान हो जाए।
तमाम विवाद के बाद कुछ कट के बाद इसे दोबारा स्क्रीन पर लाया गया था। केवल दर्शकों के बीच नहीं फिल्म के सीन ने इंडस्ट्री को भी हिला कर रख दिया था। अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
फिल्म के कई सीन काट दिए गए और दोबारा इसे रिलीज किया गया।
अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो अपनी जिम्मेदारी पर देखिए। ये फिल्म आपको विचलित कर सकती है। ये एडल्ट फिल्म है, इसलिए 18 साल से कम उम्र के लोग ये फिल्म नहीं देख सकते हैं।