साउथ एक्टर थलापति विजय (Thalapathy Vijay) इन दिनों फिल्म ‘गोट’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। इसे सिनेमाघरों के 28 दिनों बाद अब ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में ओटीटी पर आपको साउथ की एक्शन, ड्रामा संग सस्पेंस-थ्रिलर की उन फिल्मों के बारे में भी बता रहे हैं, जिन्हें आप ओटीटी पर हिंदी में उपलब्ध हैं। चलिए बताते है ‘गोट’ समेत कौन-कौन सी साउथ फिल्में हिंदी में उपलब्ध हैं और उनको कब-कहां देख सकते हैं।

GOAT

थलापति विजय की फिल्म ‘गोट’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 3 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। ये एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म है। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस मीनाक्षी चौधरी, प्रशांत, स्नेहा, प्रभु देवा और त्रिशा कृष्णन जैसे कलाकार अहम रोल में हैं। इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था। फिल्म ने करीब 250 करोड़ का बिजनेस किया है। अब देखना होगा कि इसे ओटीटी पर कैसा रिस्पांस मिलता है।

Saripodhaa Sanivaaram

इसके साथ ही नेटफ्लिक्स पर नेचुरल स्टार नानी की एक्शन और रोमांटिक फिल्म Saripodhaa Sanivaaram भी हिंदी में उपलब्ध है। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस प्रियंका आरुल मोहन हैं। इसका निर्देशन डायरेक्टर विवेक अतरेया ने किया है। फिल्म नेटफ्लिक्स की ट्रेडिंग लिस्ट में है।

मिस्टर बच्चन

रवि तेजा की फिल्म ‘मिस्टर बच्चन’ को 15 अगस्त के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। ये फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन, इसे हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से रिलीज किया गया है। लेकिन, ये हिंदी में अभी रिलीज नहीं कई गई है। इसे साउथ की भाषा में देख सकते हैं। इसमें रवि तेजा के साथ भाग्यश्री बोरशे, सुभलेखा सुधाकर, जगपति बाबू, सत्या और सचिन खेडेकर जैसे स्टार्स ने अहम रोल प्ले किया था। ऐसे में देखना दिलचस्प है कि सिनेमाघरों में फ्लॉप फिल्म को ओटीटी पर कैसा रिस्पांस मिलता है।

मल्लिकापुरम

साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘मल्लिकापुरम’ ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है। इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया है। फिल्म हिंदी समेत साउथ की अन्य भाषाओं में भी देखी जा सकती है। इसकी कहानी सबरीमाला, भगवान अय्यप्पा और एक बच्ची की है। इसमें एक्टर उन्नी मुकुंदन, चाइल्ड आर्टिस्ट देवा नंदा, श्रीपथ और अल्फी पंजीकरण जैसे कलाकार अहम रोल में हैं।

सायरन

कीर्ति सुरेश और जयम रवि की फिल्म ‘सायरन’ एक बेहतरीन एक्शन एंटरटेनर फिल्म है। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया है। ये हिंदी समेत साउथ की अन्य भाषाओं में रिलीज किया गया है। इसकी कहानी काफी दमदार है। जयम रवि इसमें एक टैक्सी ड्राइवर की भूमिका में होते हैं और एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश पुलिस अफसर के रोल में। बता दें कि ये फिल्म 16 फरवरी को तमिल वर्जन में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं, 23 फरवरी को इसका तेलुगू वर्जन रिलीज किया गया था।

सेम्बी

IMDB की हाइ रेटेड तमिल थ्रिलर फिल्म ‘सेम्बी’ ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की गई है। इसे ओटीटी पर हिंदी में भी देखा जा सकता है। इसकी कहानी पोस्को एक्ट के प्रति जागरूक करने वाली है। इसका निर्देशन प्रभु सोलोमन ने किया था।

कन्नूर स्क्वाड

ममूटी स्टारर फिल्म ‘कन्नूर स्क्वाड’ को हिंदी में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। इसे सिनेमाघरों में पिछले साल 28 सितंबर, 2023 को रिलीज किया गया था। इसका निर्देशन रॉबी वर्घेस राज ने किया था। ये भी IMDB की हाइ रेटेड फिल्म है।