OTT Adda: अगर आप थ्रिलर फिल्मों के शौक़ीन हैं, तो आज हम आपके लिए ऐसी 5 फिल्मों की लिस्ट लाए हैं जिन्हें आपको जरूर देखनी चाहिए। इन फिल्मों में आपको सस्पेंस, मर्डर मिस्ट्री, और दिमाग हिला देने वाली कहानी मिलेगी जो न केवल आपको अपने सीट से बांधे रखेगी बल्कि आपका दिमाग भी हिला देगी। इस लिस्ट में एक ऐसी फिल्म है जो सच्ची घटना पर आधारित है।
बरोट हाउस
बरोट हाउस साल 2019 में आई एक साउक्लॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। इसमें अमित साध और मंजरी फडनीस मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म की कहानी अमित बरोट और उनकी फैमिली की है। उनके 3 बेटी और एक बेटा होता है। उनकी एक बेटी का मर्डर हो जाता है, कुछ समय बाद दूसरी बेटी का भी मर्डर हो जाता है, बेटे मल्हार पर शक होता है और पिता अमित बरोट बेटे को पुलिस को सौंप देते हैं, मगर क्या मल्हार ही अपनी बहनों का कातिल है? 89 मिनट की ये फिल्म जी5 पर उपलब्ध है।
कूमन
मलयालम सिनेमा में कई सस्पेंस थ्रिलर फिल्में बनी हैं, इस लिस्ट में की लिस्ट में कूमन भी शामिल है। साल 2022 में आई इस फिल्म का निर्देशन जीतू जोसेफ ने किया था। इस फिल्म की कहानी केरल-तमिलनाडु फिल्म के बॉर्डर पर बसे एक गांव की है। फिल्म की कहानी एक पुलिस अफसर पर आधारित है। ये एक ऐसी फिल्म है जिसे देखकर आपका दिमाग हिल जाएगा। ये थ्रिलर फिल्म आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
OTT Adda: ‘ओल्डबॉय’ से लेकर Se7en तक, ओटीटी पर जरूर देखें ये 5 डार्क फिल्में, देखकर कांप जाएगी रूह
पोशम पा
पोशम पा साल 2019 में आई साइक्लॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन सुमन मुखोपाध्याय ने किया है। इस फिल्म में माही गिल, सयानी गुप्ता और रागिनी खन्ना लीड रोल में हैं। भारतीय हिंदी भाषा की मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन सुमन मुखोपाध्याय ने किया है। इस फिल्म की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है, जहां अंजना और उसकी दो बेटियों सीमा और रेणुका ने साल 1996 को 40 से अधिक बच्चों को किडनैप किया और लगभग 12 बच्चों की हत्या कर दी। सीमा और रेणुका को साल 2014 में 12 बच्चों की सामूहिक हत्या के लिए मौत की सजा मिली जबकि उनकी मां अंजना की साल 1997 में जेल में सजा काटते वक्त मौत हो गई थी। फिल्म में किरदारों का नाम बदल दिया गया है, मानसिक रूप से परेशान माँ प्राजक्ता का रोल माही गिल ने किया है जबकि उनकी बेटियों का रोल सयानी गुप्ता और रागिनी खन्ना ने निभाया है। ये फिल्म जी5 पर स्ट्रीम के लिए उपलब्ध है।
हसीन दिलरुबा
रोमांटिक थ्रिलर फिल्म हसीन दिलरुबा भी एक थ्रिलर फिल्म है। जिसमें आपको रोमांस के साथ सस्पेंस का ऐसा तड़का मिलेगा जो आपको अंदर तक हिला देगा। फिल्म में कई सस्पेंस और ट्विस्ट आएंगे जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगे। इस फिल्म में तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी ने लीड रोल किया है। बाद में इस फिल्म का सीक्वल फिर आई हसीन दिलरुबा भी रिलीज हुआ। दोनों ही भाग नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध हैं।
इराइवन
‘इराइवन’ एक साइको थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी एक ऐसे साइको किलर पर आधारित है जो जवान लड़कियों का मर्डर करता है। साउथ सुपरस्टार नयनतारा और जयम रवि की साइकोलॉजिकल थ्रिलर मूवी ‘Iraivan’ का क्लाइमैक्स इतना शानदार है कि आपका दिमाग पूरी तरह से घूम जाएगा। इस फिल्म की लंबाई 2 घंटे 32 मिनट है लेकिन एक पल भी आप बोर नहीं होंगे। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। इस फिल्म में आपको एक्शन और सस्पेंस के साथ रोमांस का तड़का भी मिलेगा।