88वें अकादमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर्स 2016 में होस्टिंग करके बॉलीवुड एक्ट्रस प्रियंका चोपड़ा इंटरनेट पर छा गई हैं। हर जगह उनकी ही चर्चा हो रही है। इस कार्यक्रम में उन्होंने जुहैर मुराद की डिजाइन की हुई वाइट कलर की ड्रेस पहन रखी थी। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने करीब 8 मिलियन डॉलर यानी 55 करोड़ रुपए की जूलरी पहन रखी थी। इसके अलावा, गूगल पर red carpet dress कीवर्ड के जरिए सर्च होने वाली सेलिब्रिटीज में भी वे ओलिविया वाइल्ड से जरा सी पीछे थीं। बता दें कि प्रियंका अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको के जरिए ग्लोबल ऑडियंस में पहचान बना चुकी हैं। इसके अलावा, वे हॉलीवुड मूवी बेवॉच में भी ड्वेन जॉनसन (द रॉक) के साथ नजर आने वाली हैं।
OSCAR AWARDS में प्रियंका चोपड़ा की फोटोज देखने के लिए क्लिक करें
प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर पुरस्कार समारोह में लेबनान के डिजाइनर जुहैर मुरीद द्वारा डिजाइन किया गया सफेद रंग का स्ट्रैपलेस गाउन पहने नजर आर्इं। प्रियंका ने इस समारोह की मेजबानी भी की। पूर्व विश्व सुंदरी ऑस्कर में सफेद पोशाक के साथ अंगूठियां और कान में हीरे की बालियां पहने बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। बीच की मांग निकालकर की गई पोनी और सुनहरे भूरे रंग का स्मोकी आई लुक उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो के साथ पोस्ट किया, ‘‘हीरे लड़कियों के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं.. हैशटैग ऑस्कर्स।’’ प्रियंका रेड कार्पेट में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थीं लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि वह इस बात को लेकर घबराई हुई थी कि कहीं अवार्ड पेश करते हुए ऑस्कर्स मंच पर गड़बड़ी न हो जाए।
READ ALSO: