Oscar 2025: 97वें अकादमी अवॉर्ड्स 2025 के लिए इस वक्त दुनियाभर की बेहतरीन फिल्मों का अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेशन हो रहा है। किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर 2025 के लिए चुना गया, इसके बाद भारत की तरफ से एक और फिल्म को चुना गया है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने अब संध्या सूरी की फिल्म ‘संतोष’ को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के तौर कैटेगरी में नॉमिनेट किया है।

 इस फिल्म में शहाना गोस्वामी और सुनीता राजवार मुख्य भूमिका में हैं। बता दें कि फिल्म ‘संतोष’ का चयन ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (BAFTA) द्वारा किया गया है। ये फिल्म का इससे पहले भी विदेश में बोलबाला हो चुका है। Cannes Film Festival 2024 में संजय सूरी की फिल्म का प्रीमियर हुआ था। इस फिल्म को यूके में रीलीज किया गया था और इसे ब्रिटिश फिल्ममेकर्स ने सराहा था।

ये फिल्म एक इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर है, जो उत्तर भारत के एक गांव की कहानी बयां करती है। इसकी कहानी उस महिला के इर्दगिर्द घूमती है, जो नई नवेली दुल्हन बनी, मगर उसकी खुशियां ज्यादा समय तक नहीं टिक पाती और उसके पति का निधन हो जाता है। महिला को अपने पति की पुलिस कांस्टेबल वाली नौकरी मिल जाती है और फिर आती है उसके जीवन में बड़ी चुनौती, जब उसे एक नाबालिक लड़की की हत्या की गुत्थी सुलझानी पड़ती है। इसकी कहानी महिलाओं को काफी प्रभावित करती है।

इससे पहले भारत ने कब जीता था ऑस्कर?

साल 2024 में 96वें ऑस्कर में भले ही भारत का दबदबा नहीं रहा, लेकिन 95वें ऑस्कर अवॉर्ड में भारत की जीत हुई थी। एसएस राजामौली की फिल्म RRR के गाने ‘नाटू नाटू’ को  बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड मिला था। इस गाने का नामांकन रिहाना और लेडी गागा के गानों के साथ किया गया था। इसके अलावा दो अनाथ हाथियों पर बनीं डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म ‘द एलिफेट व्हिस्परर्स’ को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला था। इसका का निर्देशन कार्तिकी गोंसाल्विस ने किया था।

भेजी गई थीं ये फिल्में

ऑस्कर 2025 के लिए भारत की तरफ से ऑस्कर में एंट्री लेने के लिए हिंदी, साउथ और मराठी को मिलाकर 29 फिल्में भेजी गई थीं। जिसमें ‘कल्कि 2898 एडी’, ‘एनिमल’, ‘चंदू चैंपियन’, ‘सैम बहादुर’, ‘गुड लक’, ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’, ‘मैदान’, ‘आर्टिकल 370′,’हनु-मान’, ‘श्रीकांत’, ‘थंगालान’ समेत अन्य फिल्में शामिल हैं।

कब और कहां होगा Oscar 2025 का ऐलान?

97वें अकादमी अवॉर्ड की घोषणा 2 मार्च, 2025 को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में होगी। ये कार्यक्रम शाम 7 लाइव प्रसारित होगा।