Oppenheimer Vs Barbie Collection: फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ (Oppenheimer) रिलीज के बाद से ही काफी चर्चा में है। विवादों के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसने पहले दिन 14.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस इंडियन बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है। दर्शक मूवी को काफी पसंद कर रहे हैं। रिलीज के तीन में ही फिल्म ने छप्पर फाड़ कमाई की है। महज तीन दिन के भीतर इसने हाफ सेंचुरी मार दी है। फिल्म ने ‘बार्बी’ को शानदार टक्कर दी है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि हॉलीवुड फिल्म का भारत में क्या जलवा रहा है?
‘ओपेनहाइमर’ हॉलीवुड की इस साल की पहली फिल्म हैं, जिसकी सबसे बड़ी ओपनिंग है। फिल्म के दूसरे दिन यानी कि शनिवार के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने के लिए मिला है। इसने 17 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद वीकेंड पर यानी कि रविवार को इसकी कमाई तेजी से बढ़ी और तीसरे दिन इसका आंकड़ा 18 करोड़ हो गया। सिनेमाघरों में ये फैंस की फर्स्ट च्वॉइस बनी हुई है। अगर इसके तीनों दिन के कलेक्शन को जोड़ा जाए तो ये कुल मिलाकर करीब 50 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच गई है। विवादों के बीच इतना कलेक्शन करना फिल्म मेकर्स के लिए बड़ी खुशी की बात है।
हिंदी फिल्मों से रहा बेहतर कलेक्शन
हॉलीवुड फिल्म ‘ओपोनहाइमर’ के कलेक्शन की तुलना अगर बॉलीवुड फिल्मों से की जाए तो इसका कलेक्शन हिंदी फिल्मों से बेहतर रहा है। ‘पठान’ को छोड़ दिया जाए तो इस साल की हिट हिंदी फिल्में भी पहले वीकेंड में 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई थीं। फिर चाहे ‘सत्यप्रेम की कथा’ की बात की जाए या फिर ‘द केरल स्टोरी’ की। इन फिल्मों का पहले वीकेंड में जहां कलेक्शन 40 करोड़ से कम रहा वहीं, ‘जरा हटके जरा बचके’ का पहले वीकेंड का कलेक्शन 23 करोड़ रुपए से कम था।
‘बार्बी’ को दी टक्कर
इसके साथ ही ग्रेटा जर्विग के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘बार्बी’ को ‘ओपेनहाइमर’ ने जोरदार टक्कर दी। हालांकि, इंडिया में ‘बार्बी’ भी कलेक्शन किसी हिंदी फिल्म से बेकार नहीं रहा है। मगर वो हॉलीवुड फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ से पीछे रही। इंडिया में रिलीज से पहले, नेशनल चेन्स में इसके 90 हजार से ज्यादा टिकट एडवांस में बिक चुके थे। ‘बार्बी’ भले नोलन की फिल्म से पीछे रही। लेकिन, इसकी कमाई भी सॉलिड रही।
‘बार्बी’ ने किया इतना कलेक्शन
बार्बी के कुल कलेक्शन की बात की जाए तो इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ के कलेक्शन के साथ खाता खोला है। वहीं, शनिवार को इसने अच्छी खासी उछाल मारी है। दूसरे दिन 6.50 करोड़ कमाए। वहीं, बताया जा रहा है कि रविवार को 7 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया। इसी के साथ ही इसने तीन दिन में 19 करोड़ का बिजनेस किया।