ऐश्वर्या राय बच्चन कई सालों से अपनी बेमिसाल खूबसूरती और टैलेंट की वजह इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। अब करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल से उन्होंने एक बार फिर स्क्रीन पर अपना जादू चलाया है। फिल्म का टीजर आने के बाद से केवल ऐश्वर्या की खूबसूरती के ही चर्चे हो रहे हैं। ज्यादातर कंट्रोवर्सी से दूर रहने वाली और हमेशा से अपने पॉलिटिकल करेक्ट बिहेवियर के लिए जानी जाने वाली ऐश्वर्या भी इंडस्ट्री की दूसरी एक्ट्रेसेज की तरह कैट फाइट को लेकर खबरों में रह चुकी हैं। जिन एक्ट्रेसेज के साथ उनकी ये फाइट चलती थी वो हैं रानी मुखर्जी और सोनम कपूर।

रानी और ऐश्वर्या की कैट फाइट की खबरें तब सामने आई जब रानी ने शाहरुख की फिल्म चलते-चलते में ऐश्वर्या को रिप्लेस किया था। पहले यह फिल्म ऐश्वर्या करने वाली थीं। ऐश का ये नुकसान रानी के लिए काफी फायदेमंद रहा। इसके बाद अभिषेक बच्चन की वजह से भी दोनों के बीच में कड़वाहट बढ़ी। उस वक्त खबरें जोरों पर थीं कि अभिषेक रानी मुखर्जी से शादी कर सकते हैं। इस खबर ने दोनों के बीच की दीवार को और बड़ा कर दिया। ऐश इस तरह की खबरों से बिल्कुल खुश नहीं थी। वो चाहती थीं कि अभिषेक रानी से दूर रहे। अगर आपको याद हो तो कभी अलविदा ना कहना फिल्म में भी दोनों को रोमांस करते नहीं दिखाया गया था।

रानी के बाद अब सोनम की बात करें तो ऐश और सोनम के बीच कड़वाहट सोनम के एक बयान की वजह से आई थी। दरअसल एक सोनम कपूर ने ऐश्वर्या को आंटी कहकर पुकारा था। हालांकि इसके बाद सोनम ने सफाई भी दी थी कि ऐश्वर्या ने उनके पापा के साथ काम किया है। इसलिए उन्होंने सोनम को आंटी कहा था। लेकिन ऐश्वर्या को सोनम की यह सफाई पसंद नहीं आई और उन्होंने इसके बाद से सोनम से दूरी बनानी शुरू कर दी।

Read Also:‘ऐ दिल है मुश्किल’ के टीजर में क्या आपने नोटिस कीं ये पांच बातें?

Read Also:‘ऐ दिल है मुश्किल’ के टीजर में ऐश्वर्या राय के साथ हॉट सीन करते नजर आए रणबीर कपूर, देखें PHOTOS