अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाकर खलबली मचा दी। उनके आरोपों के बाद निर्देशक विकास बहल, लेखक चेतन भगत समेत कई अन्य बड़ी हस्तियों पर भी महिला से गलत व्यवहार करने के आरोप लगे। अब इस लिस्ट में एक और बड़ा नाम जुड़ गया है। यह नाम है मशहूर एक्टर रजत कपूर का। रजत कपूर पर महिला पत्रकार ने अश्लील बात करने का आरोप लगाया जिसके बाद अभिनेता ने ट्वीट कर अपने व्यवहार के लिए माफी भी मांगी है। इस महिला पत्रकार ने आरोप लगाया कि फोन पर साक्षात्कार के दौरान रजत कपूर ने उनसे उनकी बॉडी का मेजरमेंट पूछा था। इतना ही नहीं महिला पत्रकार ने एक ट्वीट कर यह भी आरोप लगाया है कि रजत कपूर ने उनसे कहा कि ‘आपकी आवाज जितनी सेक्सी है क्या आप भी उतनी ही सेक्सी है?’
एक अन्य महिला ने रजत कपूर पर आरोप लगाया है कि रजत कपूर उन्हें अक्सर फोन किया करते थे। वो महिला से पूछा करते थें कि क्या उन्हें ऐसे किसी ऐसे खाली पड़े मकान के बारे में जानकारी है जहां वो उनके साथ अकेले में फिल्म शूट कर सकें। इन दोनों महिलाओं ने ट्विटर पर रजत कपूर को घेरा है। इसपर रजत कपूर ने इन महिलाओं से माफी मांगते हुए लिखा कि ‘मैंने अपनी पूरी जिंदगी कोशिश की कि मैं एक सभ्य पुरुष बना रहूं और वही करूं जो सही है…हालांकि, अगर मेरे किसी एक्शन या शब्दों से किसी को भी तकलीफ हुई है तो मैं इसके लिए माफी मांगना चाहता हूं… मैं दुखी हूं कि मेरी वजह से किसी को तकलीफ हुई…मेरे लिए मेरे काम से ज्यादा अगर कुछ जरूरी है तो वो है एक अच्छा इंसान बनना… मैं इसके लिए और ज्यादा कोशिश करूंगा।’
All my life I have tried to be a decent man, to do the right thing.
If however, I have slipped and through my actions or words
caused pain or hurt or trauma to absolutely anybody, please accept my
apology.— Rajat Kapoor (@mrrajatkapoor) October 7, 2018
बहरहाल आपको बता दें कि इधर अपने ऊपर लगे आरोपों पर नाना पाटेकर ने फिर सफाई पेश की है। नाना पाटेकर ने कहा कि आज से 10 साल पहले जो सच था आज भी वही सच रहेगा। इतना कह कर वो मीडिया के सामने हाथ जोड़कर निकल गए।