Pachtaoge, Arijit Singh: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) का नया गाना पछताओगी रिलीज हो चुका है। गाने को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। अब तक इस गाने को 491,898 लोग देख चुके हैं। विक्की और नोरा फतेही इस गाने में कपल बन कर परफॉर्म कर रहे हैं। गाने को अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने गाया है। इस गाने में एक कपल की कहानी दिखाई गई है जिसमें प्यार है, फरेब है और धोखा है। गाने की शुरुआत डिनर टेबल से होती है।
जहां विक्की कौशल और नोरा साथ में खाना खा रहे होते हैं। तभी लड़की का फोन बजता है। खाने की मेज में बार बार फोन की डिस्टर्बेंस से साफ जाहिर हो जाता है कि लड़की को किसी खास का फोन आ रहा है। यहीं से उसके पति को खबर हो जाती है कि अब उसकी वाइफ की जिंदगी में कोई और आ चुका है। इतना ही नहीं वह अपनी पत्नी को रंगे हाथों भी पकड़ लेता है। लेकिन कुछ कहता नहीं। आखिर में देखें लड़की लड़के के साथ क्या करती है-
गाने में नोरा फतेही का डांस भी देखने के लिए मिलेगा। नोरा फ्री स्पिरिट की तरह पूरे जोश के साथ गाने में परफॉर्म करती दिख रही हैं। नोरा के एक्सप्रेशन गाने में अच्छे लग रहे हैं। लेकिन विक्की हमेशा की तरह इस बार भी स्क्रीन पर छा गए हैं। यह पहली बार है जब इस तरह से विक्की किसी गाने में नजर आ रहे हैं। फैंस को विक्की का ये गाना पसंद आ रहा है। ऐसे में इस गाने को देख कर लोग कह रहे हैं- ‘विक्की और अरिजीत का ये साथ में आया गाना कमाल है। वॉव’। तो किसी ने लिखा-‘बेस्ट कंपोजिशन अरिजीत तुमको बहुत सारा प्यार। विक्की गजब भाई।’ इस तरह से हर कोई विक्की कौशल और अरिजीत की तारीफें करता नजर आ रहा है।
अरिजीत की मखमली आवाज इस गाने को बार बार सुनने को मजबूर कर देगी। इस गाने को लिखा और कंपोज किया जानी ने है। संगीत बी प्राक का है। टीसीरीज के लेबल के साथ गाने को रिलीज किया गया है। इस गाने को डायरेक्ट अरविंद खायरा (Arvindr Khaira) ने किया है। कोरियोग्राफी सुमित की है।