Nora Fatehi: सोशल मीडिया पर इस वक्त एक महिला का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें महिला लड़कियों के छोटे कपड़े पहनने को लेकर घटिया टीका टिप्पणी करती नजर आती है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे क्विक रिएक्शन मिल रहे हैं। महिला को यूजर्स कमेंट्स के जरिए जमकर खदेड़ रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फेतेही ने भी इस महिला पर एक कमेंट किया। लेकिन इस दौरान नोरा फतेही अपने कमटें के चक्कर में ट्रोल हो गईं।

दरअसल, इस वायरल वीडियो को लेकर सभी महिला सम्मान, सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दे पर बात कर रहे थे। महिला को लड़कियों के कपड़ों पर अभद्र टिप्पणी करने पर लताड़ लगा रहे थे। वहीं नोरा फतेही ने मेन मुद्दे को दरकिनार करते हुए महिला की अंग्रेजी को लेकर कमेंट कर दिया।

नोरा फतेही ने महिला के गलत कमेंट पर बात करने की बजाए उसकी इंग्लिश को लेकर कमेंट किया, जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस पर भड़क गए। एक्ट्रेस नोरा ने लिखा था-इन्होंने तो इंग्लिश का ही रेप कर दिया।’ इस कमेंट के बाद से ही एक्ट्रेस नोरा फतेही बुरी तरह से ट्रोल होने लगीं। हालांकि ट्रोल होने के बाद नोरा ने अपना कमेंट हटा लिया।

ऐसे में एक यूजर ने नोरा फतेही के लिए कमेंट किया- ‘मुद्दा कोई भी हो लेकिन कुछ लोगों को हर चीज में सिर्फ अग्रेंजी ही नजर आती है। अंग्रेजी सही बोली या नहीं ये अहम मुद्दा है!’ तो एक यूजर्स ने नोरा को जगाते हुए कहा- ‘मैडम जी यहां बड़ा मुद्दा अंग्रेजी का नहीं है। यहां महिला के बारे में और उसकी गिरी हुई सोच के बारे में बात की जा रही है। महिला के ऐसे विचारों पर कमेंट किया जाना था।’

बता दें, एक शॉप पर एक महिला ने लड़कियों के कपड़ों को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। महिला ने कहा था- कि ‘छोटे कपड़े पहनने वाली लड़कियों के साथ रेप होना चाहिए वह ये डिजर्व करती हैं।’ बस इसके बाद से ही वहां उन लड़कियों ने हंगामा मचा दिया। लड़कियों ने महिला का वीडियो बनाया और इस मुद्दे पर खुलकर बात की। तो वहीं उस स्टोर में एक अन्य महिला ने भी इन लड़कियों का खुलकर सपोर्ट किया। बावजूद इसके गलत कमेंट करने वाली महिला को समझ नहीं आया कि उसने क्या गलत कहा है।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)