Nora Fatehi, Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही का गाना ‘नच्ची नच्ची’ का वीडियोो सामने आया है। फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D के इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। गाने में दोनों एक्ट्रेस नोरा और श्रद्धा के बीच डांस की जंग छिड़ी हुई है। इस जंग में कौन जीतता है और कौन हारता है ये आपकी पसंद पर निर्भर करेगा, क्योंकि नोरा और श्रद्धा में से कोई भी किसी के कम नहीं हैं।

दोंनों के डांस मूव्स सुपरहॉट हैं। नोरा का हिपीहिप स्टैप जबरदस्त है तो वहीं श्रद्धा कपूर की जंपिंग स्टाइल कमाल की है। वरुण धवन इस गाने में नोरा फतेही के साथ नजर रहे हैं। वहीं श्रद्धा कपूर अलग टीम में दिख रही हैं। वरुण और श्रद्धा दो अलग टीमें बनी हैं। जिनमें वरुण धवन की चाल बनकर नोरा एंट्री मारती हैं।

नच्ची नच्ची गाना रैप इफेक्ट में बना है। इस गाने को गाया नीति मोहन ने है, नीति के साथ ध्वनी भानिशाली और मिलिंद गाबा ने भी अपनी आवाज दी है। म्यूजिक सचिन-जिगर का है। लिरिक्स मिलिंद गाबा और असली गोल्ड के हैं। म्यूजिक लेबल T-SERIES का है।

बता दें, स्ट्रीट डांसर 3डी 24 जनवरी को रिलीज हुई है। लेकिन दर्शकों को ये फिल्म कुछ खास नहीं भायी। हालांकि फिल्म के डांस सीक्वेंस जबरदस्त हैं। डांस लवर्स इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म ने 6 दिन के अंदर 49. 76 करोड़ रुपए कमाए हैं। इस फिल्म के साथ कंगना रनौत की फिल्म पंगा रिलीज हुई थी। कंगना की पंगा को लेकर कहा जा रहा था कि स्ट्रीट डांसर को ये फिल्म पछाड़ सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उल्टा पंगा ने सिर्फ 18 करोड़ 21 लाख रुपए की ही कमाई की है।

बता दें, रेमो डिसूजा की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में नोरा फतेही, श्रद्धा कपूर और वरुण धवन के अलावा अपारशक्ति खुराना भी हैं। वहीं अश्विनी की फिल्म पंगा में कंगना रनौत के अपोजिट पंजाबी सिंगर और एक्टर जस्सी गिल हैं। वहीं फिल्म में नीना गुप्ता और ऋचा चड्ढा भी हैं ।