एक्ट्रेस, डांसर और मॉडल नोरा फतेही (Nora Fatehi) को उनके आइटम नंबर्स के लिए जाना जाता है। जिन फिल्मों में भी नोरा फतेही के आइटम नंबर्स रहे हैं खूब धमाल ही मचा है। फिर चाहे वो उनका गाना ‘हाय गर्मी’ हो या फिर ‘दिलबर दिलबर’। नोरा के यादगारों गानों में ‘दिलबर’ भी है, जिसे जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ में फिल्माया गया था। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने सालों के बाद खुलासा किया है कि इस गाने के लिए उन्हें छोटा ब्लाउज पहनने के लिए दिया गया था, जिसे पहनने से उन्होंने इनकार कर दिया था। चलिए बताते हैं इस किस्से के बारे में।

दरअसल, नोरा फतेही ने इंडियन फिल्म फेस्टिवल मेलबर्न में शिरकत की थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने ट्रेंडिंग गाने ‘दिलबर’ को याद किया। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उन्होंने छोटा ब्लाउज पहनने का विरोध किया था। नोरा बताती हैं कि जब नोरा को छोटा ब्लाउज पहनने के लिए कहा गया तो उन्होंने मेकर्स से कहा कि उन्हें ओवर सेडक्टिव ना बनाया जाए। ‘दिलबर’ एक्ट्रेस ने मेकर्स से कहा कि वो समझती हैं कि गाना सेक्सी है। सभी पैदाइशी सेक्सी हैं लेकिन उनका मानना था कि वल्गर होने की जरूरत नहीं है।

नोरा फतेही ने बताया कि उन्होंने छोटा ब्लाउज पहनने से इनकार कर दिया था। फिर उन्होंने डायरेक्टर मिलाप जावेरी को जैसे-तैसे मनाया और प्यार से समझाया था फिर एक्ट्रेस के लिए दूसरा ब्लाउज मंगवाया गया था। नोरा फतेही ने कहा कि मिलाप कई पार्टियों में उनका मजाक बना चुके हैं। नोरा ने बताया कि वो रमजान का महीना भी था।

ज्यादा क्लीवेज नहीं दिखा सकती थी- नोरा फतेही

नोरा फतेही ने बताया कि उनके लिए ब्लाउज फिर से बनाया गया। उन्होंने कहा कि पेट दिखाने में समस्या नहीं है लेकिन वो ज्यादा क्लीवेज नहीं दिखा सकती थीं। उनका मानना था कि कई लोगों को ये ओवर सेक्सी लगता है। एक्ट्रेस ने कहा कि वो नए ब्लाउज के साथ ज्यादा कंफर्टेबल थीं।

नोरा फतेही ने डायरेक्टर को समझाया

छोटे ब्लाउज वाले मामले को लेकर नोरा फतेही ने डायरेक्टर मिलाप जावेरी को काफी समझाया था। उन्होंने कहा कि निर्देशक को समझाना काफी मुश्किल होता है। एक्ट्रेस ने मिलाप जावेरी से कहा था कि वो चाहती थीं कि दर्शकों का फोकस उनके चेहरे और डांस मूव्स पर रहे। क्योंकि उनका मानना था कि वो उस समय कुछ नहीं थीं। डायरेक्टर को समझाते हुए उनसे नोरा ने कहा था कि गाना और म्यूजिक काफी अच्छा है तो इसे बर्बाद नहीं करना चाहिए। इसके बाद जाकर मिलाप जावेरी माने थे।

Screen

नोरा फतेही को आखिरी बार फिल्म ‘क्रैक’ में देखा गया था। इसमें वो अर्जुन रामपाल और विद्युत जामवाल के साथ नजर आई थीं। फिल्मों और डांस के अलावा एक्ट्रेस अपने लुक को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। ऐसे में अब उन्होंने अपना टोन्ड फीगर फ्लॉन्ट किया है। फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें।