नोरा फतेही ने हाल ही में अपना 30वां जन्मदिन मनाया है। एक्ट्रेस ने ये खास दिन अपने करीबी दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। नोरा ने अपने इसी सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। अभिनेत्री द्वारा शेयर की गई इन फोटोज पर उनके फैन्स भी कमेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
अभिनेत्री ने अपने जन्मदिन की ड्रेस की झलक फोटोज के जरिए फैन्स को दिखाई है। अभिनेत्री ने बर्थ-डे पर स्टाइलिश स्लीव्स वाली सैटिन ड्रेस पहनी थी। साथ ही नोरा ने हील्स और प्यारे से हैंडबैग के साथ अपने लुक को पूरा किया था। उन्होंने डिनर की फोटोज भी शेयर की हैं। नोरा ने अपने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है ‘मेरे फिट को देखो, मेरे हिल्स को देखो, मेरी कलाई को देखो बर्थडे वाइब्स’।
नोरा द्वारा शेयर की गई इन फोटोज को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं उनके इस लुक की तारीफें कर रहे हैं। उनके एक फैन ने लिखा है ‘ब्यूटीफुल’, तो किसी ने लिखा है ‘बहुत ही खूबसूरत’।
गौरतलब है शुक्रवार को नोरा फतेही अचानक इंस्टाग्राम से गायब हो गई थी। जिसके बाद सभी हैरानी में पड़ गए थे कि उन्हें क्या हुआ। वहीं बाद में उन्होंने बताया की उनका अकाउंट हैक कर लिया था। नोरा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फैन्स को इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था ‘माफ करें दोस्तों, मेरे इंस्टाग्राम को हैक करने का प्रयास किया गया था। कोई सुबह से मेरे अकाउंट में में जाने की कोशिश कर रहा है। इसे इतनी जल्दी सुलझाने में मेरी मदद करने के लिए इंस्टाग्राम टीम को धन्यवाद’।
हाल ही में अभिनेत्री अपने दोस्तों के साथ दुबई में छुट्टियां मना रही थीं। उन्होंने अकाउंट हैक होने से पहले अपने इसी वेकेशन का एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वो एक भूखे शेर को अपने हाथों से खाना खिलाती नजर आ रही थीं।
नोरा फतेही के काम की बात करें तो उन्हें आखिरी बार गुरु रंधावा के साथ म्यूजिक वीडियो ‘नाच मेरी रानी’ में देखा गया था। इसी के साथ वो जॉन अब्राहम अभिनीत ‘सत्यमेव जयते 2’ के एक गीत ‘कुसु कुसु’ में भी नजर आई थीं।