Nimki Vidhayak 1st Episode Preview: स्टार भारत का पॉपुलर शो ‘निमकी विधायक’ 10 अगस्त से ऑफएयर हो जाएगा। दर्शकों के बीच जबरदस्त पॉपुलैरिटी होने के कारण मेकर्स शो का नया सीजन निमकी विधायक 12 (सोमवार) से ही शुरू कर रहे हैं। नए सीजन में खास बात यह होगी कि मुखिया की जगह निमकी विधायक बनी नजर आएगी। मेकर्स ने शो का प्रोमो वीडियो जारी कर फैन्स का उत्साह बढ़ा दिया है।
‘निमकी मुखिया’ के आखिरी एपिसोड में आज दिखाया जाएगा कि हाईवे पर ऋतुराज, बब्बू सिंह और तेतर सिंह आपस में बहस कर रहे होते हैं। वहां पर अनारो देवी भी मौजूद होती है। बब्बू सिंह तेतर सिंह से कहता है कि यदि वह चुनाव जीतने के बाद भी वह उनका उतना ही सम्मान करता, जितना कि पहले करता था। इसके बाद तेतर सिंह के सामने बब्बू सिंह ऋतुराज की सच्चाई लाता है।
ऋतुराज का सच जानकर अनारो देवी शॉक्ड हो जाती है। अनारो कहती है कि अभी तक ऋतुराज उनका सगा बनकर ठग रहा था। तभी इन तीनों के बीच बहस इतनी बढ़ जाती है कि तेतर सिंह बब्बू सिंह पर गोली चला देते हैं। गोली लगने से बब्बू नीचे गिर जाता है और यह सब पीछे खड़ी निमकी देख रही होती है।
https://www.instagram.com/p/B02eYeRhTfC/
वहीं शो के नए सीजन ‘निमकी विधायक’ के प्रोमो वीडियो में दिखाया जाता है कि अब निमकी के चश्मे का स्टाइल बदल गया है। प्रोमो में निमकी कहती है, लाल लिपस्टिक और लाल बत्ती का बचपन से क्रेज था, आज पूरा हो गया। ब्लू-व्हाइट कलर के सूट में निमकी लाल बत्ती में बैठकर संसद के सामने उतरती है और कहती है रॉक कर देते हैं।

