Nimki Mukhiya 9 August Upcoming Episode Twist: स्टार भारत का शो ‘निमकी मुखिया’ दर्शकों के बीच पॉपुलर है। शो में हर वीक आने वाला रोमांचक मोड़ दर्शकों का उत्साह बरकरार रखता है। अब शो में बेहद दिलचस्प मोड़ आ गया है। बब्बू सिंह और तेतर सिंह अब एक दूसरे की जान लेने पर उतारू हो गए हैं। बेटे-बाप के बीच होने वाली मौत की जंग को लेकर दर्शक खासा उत्साहित हैं।
शो के बीते एपिसोड में आपने देखा कि निमकी अपना बच्चा खो चुकी है। इस की जानकारी जब डॉक्टर बब्बू सिंह को देते हैं तो वह तिलमिला उठता है। बब्बू सिंह अपने बच्चे की मौत की बदला पिता तेतर सिंह और मां अनारो देवी से लेने का फैसला करता है। वहीं दूसरी ओर रेखा अनारो देवी को फटकार लगाती है और कहती है कि निमकी ने उसके साथ बिल्कुल सही किया है। तभी रेखा के पास बब्बू सिंह का फोन आता है। स्पीकर में फोन होने के चलते अनारो देवी बब्बू सिंह को समझाती है कि वह घर आ जाए। हालांकि बब्बू सिंह अनारो देवी की बात मानने से इंकार कर देता है और कहता है कि वह गुनाहगारों का सजा देकर रहेगा।
https://www.instagram.com/p/B05wIuKhmNs/
वहीं ‘निमकी मुखिया’ के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि बब्बू सिंह और तेतर सिंह का हाईवे पर आमना-सामना हो जाता है। गुस्से से लाल बब्बू सिंह तेतर सिंह पर गोली तान देता है तो तेतर सिंह भी अपनी रिवॉल्वर बब्बू सिंह से सटा देते हैं। तेतर सिंह कहते हैं कि सब कुछ तुम्हारा ही था। क्या नहीं किये तुम्हारे लिए, लेकिन तुम घाट-टोला वाली को चुने। बेवकूफ बना रही है तुमको। तभी पीछे से निमकी चिल्लाते हुए कहती है कि एकदम सही कह रहे हैं तेतर सिंह।
क्या निमकी तेतर सिंह और अनारो देवी से लेगी अपना बदला? क्या बब्बू सिंह ले लेगा अपने पिता तेतर सिंह की जान? क्या तेतर सिंह-अनारो देवी का रवैया बदल जाएगा निमकी के लिए? जैसे सवालों के जवाब जानने के लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना होगा।

