Nimki Mukhiya 8 August Upcoming Episode Twist: स्टार भारत का शो ‘निमकी मुखिया’ दर्शकों के बीच पॉपुलर है। शो की स्टोरी लाइन अलग होने के कारण लोगों का उत्साह शो को लेकर बरकरार रहता है। अब आने वाले एपिसोड में भी मेकर्स दर्शकों के लिए सरप्राइज ट्विस्ट एंड टर्न्स लेकर आए हैं।
निमकी मुखिया के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि निमकी महुआ से अपना चश्मा मांगती है। निमकी अपना चश्मा पहन लेती है। वहीं दूसरी ओर अनारो चोट के कारण अपने हाथ से चाय तक नहीं पी पाती है। अनारो को ऐसे देख रेखा उसे बुरा-भला कहने लगती है। रेखा अनोरा से कहती है, ”आपने तो अपने बेटे तक को नहीं छोड़ा है। अब हम और डब्बू जी यहां नहीं रहेंगे। रेखा आगे कहती है, निमकी ने आपको लठ्ठियां कर सही किया था। आपको तो तेतर सिंह ने ही धक्का दे दिया।” तभी बब्बू सिंह का कॉल रेखा के पास आता है। रेखा बब्बू के फोन को स्पीकर पर डालती है।
अनारो बब्बू सिंह से कहती है कि बेटा हम अपना बयान वापस ले लेंगे। अनारो की बात सुनकर बब्बू सिंह गुस्से में कहता है कि अब वह भी इसी तरह से तड़पेगी, जैसे वह और निमकी तड़प रहे हैं। बब्बू सिंह कहता है कि अब बहुत देर हो चुकी है, वह अपना बच्चा खो चुका है। अब वह तेतर सिंह से बदला लेकर रहेगा। बब्बू सिंह निमकी से कहता है कि वह तेतर सिंह को छोड़ेगा नहीं। तभी अनारो चिल्ला-चिल्लाकर कहती है कि हमें बब्बू सिंह को रोकना होगा।
अनारो कहती है कि वह खुद तेतर सिंह को गोली मार देगी, लेकिन वह बब्बू सिंह को खूनी नहीं बनने देगी। वहीं दूसरी ओर तेतर सिंह बब्बू सिंह से बदला लेने के लिए खोज रहे होते हैं। तभी तेतर सिंह का सामना बब्बू सिंह से होता है और बब्बू तेतर को गाड़ी से धक्का देकर बाहर गिरा देता है।
https://www.instagram.com/p/B03AFSmg04j/
अब आने वाले एपिसोड को लेकर दर्शकों के मन में सवाल है कि क्या तेतर सिंह लेगा बब्बू सिंह की जान? या बब्बू सिंह बन जाएगा अपने बाप का खूनी? जानने के लिए पढ़ते रहिए जनसत्ता.कॉम में लेटेस्ट अपडेट्स।

