StarBharat Serial Nimki Mukhiya Finale Episode: स्टार भारत का शो निमकी मुखिया दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर रहा है। शो में आने वाला नया ट्रैक दर्शकों का उत्साह बढ़ा देता है। हालांकि इस शो का आखिरी एपिसोड 10 अगस्त को प्रसारित किया गया। शो के अंतिम एपिसोड में दर्शकों को जबरदस्त ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिले। निमकी के जीवन का पहला अध्याय समाप्त होने के बाद वह दूसरे अध्याय का आगाज होने जा रहा है। इस शो का अगला सीजन निमकी विधायक का पहला एपिसोड 12 अगस्त को प्रसारित होगा।
निमकी मुखिया के आखिरी एपिसोड में दिखाया गया कि ऋतुराज बब्बू सिंह को समझाने की कोशिश करता है कि राजनीति में अंहकार नहीं रखना चाहिए। ऋतुराज कहता है कि तुम्हें निमकी को अपनाकर इस हवेली में फिर से वापस आना है। लोगों को लगेगा कि तुमने जिस लड़की का रेप किया, उसे अपना भी लिया। ऐसे में तुम समाज की नजरों में हीरो बन जाओगे।
वहीं बब्बू सिंह ऋतुराज कहता है कि अम्मा और बाऊजी निमकी को घर पर रखने के लिए राजी नहीं होंगे। ऋतुराज बब्बू सिंह से कहता है कि यही तो खेल है। जहां निमकी के कारण घरवाले आपसे दूर होते जाएंगे वहीं गांव वालों को लगेगा कि अकेला बब्बू निमकी के साथ खड़ा है। बब्बू सिंह का साथ देने के लिए ऋतुराज हामी भरता है। तभी तेतर सिंह कहता है कि उसे ऋतुराज बब्बू सिंह के साथ मिलकर धोखा दे रहा था। ऋतुराज की सच्चाई जानकर अनारो देवी भी शॉक्ड रह जाती हैं। तेतर सिंह कहता है कि उन्हें निमकी नहीं बल्कि उनका बेटा ही धोखा दे रहा था।
तेतर सिंह बब्बू सिंह को धमकी देता है कि उसे उसके गुनाहों की सजा मिलेगी। ऋतुराज तेतर सिंह से कहता है कि उसका घर वाला कोई भी साथ नहीं देगा, जीतेगा तो बब्बू सिंह। तभी तेतर सिंह और बब्बू सिंह में झड़प हो जाती है और गोली चल जाती है। गोली बब्बू को लग जाती है और वह नीचे गिर जाता है। निमकी बब्बू से कहती है कि वह जानती थी कि इस खेल का ऐसे ही अंत होगा और वह उसे कभी माफ नहीं करेगी। निमकी पुलिस को कॉल कर इस हादसे की जानकारी देती है। पुलिस मौके पर आकर तेतर सिंह को गिरफ्तार कर लेती है। वहीं निमकी अपने मोबाइल पर गाना लगाकर निकल जाती है और सीरियल का हो जाता है अंत।
